{"_id":"68e420662d247083a8092818","slug":"ccu-will-increase-the-chances-of-life-karnal-news-c-18-knl1008-753417-2025-10-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: सीसीयू से बढ़ जाएगी जिंदगी की संभावना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: सीसीयू से बढ़ जाएगी जिंदगी की संभावना
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
करनाल। कल्पना चावला राजकीय मेडिकल कॉलेज में क्रिटिकल केयर यूनिट (सीसीयू) का निर्माण जल्द शुरू किया जाएगा। 50 बिस्तरों वाले गहन चिकित्सा अस्पताल खंड से करनाल ही नहीं आसपास के जिलों पानीपत, कैथल और कुरुक्षेत्र के गंभीर बीमारियों से ग्रस्त मरीजों और घायलों को भी लाभ मिलेगा। चिकित्सकों का कहना है कि इससे गंभीर मरीजों की जीवनरक्षा की संभावना कई गुना बढ़ जाएगी। करनाल में ही सभी उपचार मिलेंगे और मरीजों को दूसरे शहरों में रेफर नहीं करना होगा।
तीन अक्तूबर को केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह के कुरुक्षेत्र दौरे के दौरान विधायक जगमोहन आनंद ने यूनिट का सांकेतिक शिलान्यास किया था। यूनिट में अत्याधुनिक मशीनें और विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम मौजूद रहेगी। मेडिकल कॉलेज के डॉक्टरों के अनुसार क्रिटिकल केयर यूनिट के शुरू होने के बाद सड़क हादसे, हार्ट अटैक, ब्रेन स्ट्रोक, सर्पदंश, जहरखुरानी या अन्य गंभीर बीमारियों के मरीजों को और बेहतर समय से इलाज उपलब्ध हो सकेगा। फिलहाल ऐसे मरीजों को प्राथमिक इलाज के बाद अंबाला, चंडीगढ़ या पीजीआई रेफर करना पड़ता है। इससे कई बार देर होने के कारण जान बचाना मुश्किल हो जाता है। यूनिट में मरीजों की 24 घंटे निगरानी में रखने की सुविधा होगी।
गंभीर रोगियों की लिए बनेगी उम्मीदक्रिटिकल केयर यूनिट में ओपन हार्ट सर्जरी, पोस्ट ऑपरेटिव केयर, जहरखुरानी और मल्टी ऑर्गन फेल्योर आदि के गंभीर मामलों में तत्काल इलाज मिल सकेगा। यूनिट के लिए डॉक्टरों की विशेष टीम तैयार की जा रही है
विज्ञापन
-- -- -- -- -- कल्पना चावला राजकीय मेडिकल कॉलेज में 50 बेड की क्रिटिकल केयर यूनिट से करनाल ही नहीं आसपास के जिलों के गंभीर बीमार लोगों और घायलों को लाभ मिलेगा। इलाज के लिए दूसरे बड़े शहरों के लिए नहीं दौड़ना पड़ेगा। यूनिट समय के साथ जीवन बचाने का काम करेगी। जल्द से जल्द निर्माण पूरा कराया जाएगा। -डॉ. एमके गर्ग, निदेशक, कल्पना चावला मेडिकल काॅलेज