{"_id":"61fd90505d4c9e54115c670a","slug":"cbse-term-2-sample-paper-released-students-started-preparing-for-examinations-karnal-news-knl97991854","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीबीएसई : टर्म-2 के सैंपल पेपर जारी, विद्यार्थियों ने शुरू की परीक्षाओं की तैयारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीबीएसई : टर्म-2 के सैंपल पेपर जारी, विद्यार्थियों ने शुरू की परीक्षाओं की तैयारी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीबीएसई : टर्म-2 के सैंपल पेपर जारी, विद्यार्थियों ने शुरू की परीक्षाओं की तैयारी
वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते हैं सैंपल पेपर, अंकन योजना से पता चलेगा प्रारूप
संवाद न्यूज एजेंसी
अंबाला। सीबीएसई टर्म-1 के परीक्षा परिणाम अभी जारी नहीं हुए हैं लेकिन बोर्ड की ओर से टर्म-2 के लिए सैंपल पेपर जारी किए जा चुके हैं। ऐसे में विद्यार्थी अब परीक्षाओं की तैयारियों में जुट गए हैं। सैंपल पेपर एवं अंकन योजना के साथ विद्यार्थियों को परीक्षा के प्रारूप का भी पता चलेगा।
कक्षा 10वीं और 12वीं के विद्यार्थी सैंपल पेपर को बोर्ड की अधिकारिक वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते हैं। बोर्ड की ओर से 10वीं के छात्रों के लिए अंग्रेजी, गणित, हिंदी, सामाजिक विज्ञान व कंप्यूटर के अन्य विषयों के सैंपल पेपर जारी किए गए हैं। वहीं, 12वीं कक्षा के साइंस, कॉमर्स और आर्ट्स स्ट्रीम के विषयों के भी सैंपल पेपर समेत मार्किंग स्कीम जारी हुए हैं। इनमें छात्रों को बहु विकल्पीय प्रश्नों का विवरण और प्रत्येक भागों में पूछे जाने वाले प्रश्नों से जुड़ी हुई जानकारियां साझा की गई हैं। टर्म 2 बोर्ड परीक्षाएं मार्च व अप्रैल में प्रस्तावित हैं। जल्द ही इसकी डेट शीट भी जारी हो सकती है। सीबीएसई द्वारा पाठ्यक्रम के पहले पचास प्रतिशत पर आधारित परीक्षाओं को टर्म-वन माना गया है। शेष पचास प्रतिशत पाठ्यक्रम पर आधारित टर्म-2 की परीक्षाएं अभी होनी हैं।
निर्धारित समय सीमा तैयार कर करें अभ्यास
छात्र सैंपल पेपर और मार्किंग स्कीम की पीडीएफ फाइलों को डाउनलोड करके टर्म 2 बोर्ड परीक्षा के लिए तैयारी कर सकते हैं। मोन्टफोर्ट वर्ल्ड स्कूल के निदेशक तनवीर सिंह का कहना है कि विद्यार्थी एक निर्धारित समय सीमा को भी तैयार करते हुए परीक्षा के लिए अपना अभ्यास शुरू कर दें। टर्म-2 बोर्ड परीक्षा के लिए विभिन्न विषयों के लिए 40 अंकों के सैंपल पेपर सीबीएसई ने अपनी वेबसाइट पर उपलब्ध कराए हैं। इसी के अनुसार छात्र तैयारी करें।
विज्ञापन
10वीं के मुख्य विषयों का प्रश्न पत्र प्रारूप
- गणित : तीन खंड के प्रश्न पत्र में कुल 14 प्रश्न होंगे। पहले खंड में छह प्रश्न दो अंक के, दूसरे में चार प्रश्न तीन अंक के, तीसरे में चार प्रश्न चार अंक के होंगे।
- विज्ञान : तीन खंड में कुल 15 प्रश्न होंगे। पहले खंड में सात प्रश्न दो-दो अंक के, दूसरे में छह प्रश्न तीन अंक और तीसरे खंड में दो केस स्टडी चार अंक की होंगी।
- अंग्रेजी : तीन खंड का प्रश्न पत्र होगा। इसमें पहले खंड में रीडिंग में 10 अंक के प्रश्न, दूसरे में राइटिंग में 10 अंक और तीसरे में लिटरेचर में 20 अंक के प्रश्न होंगे।
- सामाजिक विज्ञान : पांच खंड के प्रश्न पत्र में 18 प्रश्न होंगे। पहले में पांच प्रश्न दो अंक के, दूसरे में आठ प्रश्न तीन अंक के, तीसरे में दो प्रश्न पांच अंक के, चौथे में दो केस स्टडी और पांचवें खंड में एक मैप होगा।
- हिंदी : दो खंड में प्रश्न होगा। दोनों में 20-20 अंक के सवाल होंगे।
ऐसे करें डाउनलोड
- 10वीं व 12वीं कक्षा के छात्र सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट सीबीएसईएसीएडीईएमआईसी.एनआईसी.इन पर जाएं।
- अब टर्म 2 बोर्ड परीक्षा के 10वीं कक्षा और 12वीं कक्षा के लिंक पर क्लिक करें।
- विभिन्न विषयों के सैंपल पेपर स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएंगे, यहां सैंपल पेपर के साथ मार्किंग स्कीम को भी देख सकते हैं।
- पीडीएफ फाइल पर क्लिक करने के बाद सैंपल पेपर व मार्किंग स्कीम स्क्रीन पर खुल जाएंगे।
- अब छात्र इन्हें डाउनलोड करके अभ्यास कर सकते हैं।