{"_id":"660353446fd29f7819081cb7","slug":"cash-worth-lakhs-withdrawn-from-couples-account-karnal-news-c-18-knl1008-355398-2024-03-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: दंपती के खाते से निकाली लाखों की नकदी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: दंपती के खाते से निकाली लाखों की नकदी
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
करनाल। अंसल टाउन निवासी एक व्यक्ति को ऑनलाइन टास्क पूरा करने के नाम पर लाखों रुपयों की ठगी करने का मामला सामने आया है। पीड़ित ने साइबर थाना पुलिस को शिकायत देकर आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है।
अंसल टाउन निवासी एक व्यक्ति ने साइबर थाना पुलिस को बताया कि वह एक डेयरी पर सेल्समैन है। उनके सोशल मीडिया खाते पर ऑनलाइन नौकरी का विज्ञापन आया। उन्होंने लिंक पर क्लिक किया तो उन्हें एक ग्रुप से जोड़ लिया गया। जिसमें टास्क पूरा करने पर रोजाना चार से पांच हजार रुपये कमाने का झांसा दिया गया। उन्होंने 10 हजार रुपये लगाकर टास्क शुरू किया। जिसके बाद उनके खाते में 13 हजार रुपये से अधिक की राशि भेजी गई। जिसके बाद उन्हें विश्वास हो गया और वह टास्क के लिए रुपये लगाते रहे।
वह लाखों रुपये टास्क में लगा चुके थे। यह रकम निकालने के लिए ठग उनसे रुपयों की मांग करते रहे। इसी प्रकार ठगों ने उनके 2.19 लाख रुपये ठग लिए। इसके अलावा पीड़ित की पत्नी ने अपने क्रेडिट कार्ड का बैलेंस जानने के लिए बैंक के टोल फ्री नंबर पर फोन किया तो फोन उठाने वाले ने एनी डेस्क एप डाउनलोड करवा फोन हैक कर लिया और खाते से 2.43 लाख रुपये निकाल लिए। ऐसे में उसके व उसकी पत्नी के खाते से 4.62 लाख रुपये की ठगी कर ली।