फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Cash snatched from medical store operator

Karnal News: मेडिकल स्टोर संचालक से छीनी नकदी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 06 Sep 2024 07:12 AM IST
विज्ञापन
Cash snatched from medical store operator
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


करनाल। दिनदहाड़े दो बदमाशों ने मेडिकल स्टोर में घुसकर संचालक के साथ मारपीट कर हजारों रुपये छीन लिए। पीड़ित ने बताया कि दोनों आरोपियों ने पहले भी कई लोगों से मारपीट कर छीना झपटी की है। जिस कारण वे जेल में भी रह कर आए हैं। पुलिस ने दुकानदार की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।


शिकायतकर्ता लखविंद्र पाल सिंह ने रामनगर थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि कैथल रोड स्थित बालाजी कॉलोनी पर गुरु नानक मेडिकल स्टोर चला रहा है। वह दोपहर करीब ढाई बजे दुकान पर बैठा था। उसी दौरान गुरी व प्रीत डंडे व चाकू लेकर जबरदस्ती उसकी दुकान में घुस गए और चाकू व डंडों से वार कर सामान व रुपये छीनकर ले गए। दुकानदार ने बताया कि गुरी के हाथ में चाकू था और प्रीत ने डंडा पकड़ा था। दोनों ने उसकी दुकान पर तोड़फोड़ की। जब वह गल्ले में हाथ डालने लगा तो उसने उसे रोकने की कोशिश की लेकिन उसने उस पर चाकू से वार कर दिया और वह नीचे गिर गया। आरोपी उसकी दुकान से सामान व गल्ले से सात हजार रुपये लेकर फरार हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed