{"_id":"6806bb82207675c80f0d3914","slug":"cash-and-mobile-snatched-from-truck-driver-karnal-news-c-18-knl1008-628745-2025-04-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: ट्रक चालक से छीना नकदी और मोबाइल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: ट्रक चालक से छीना नकदी और मोबाइल
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
करनाल। बसताड़ा पुल के पास एक ट्रक चालक से लूट की वारदात हुई है। पीड़ित ट्रक चालक तरावड़ी से चावल लेकर दिल्ली जा रहा था। रात को कुछ बदमाशों ने उसे रोक कर नकदी और मोबाइल फोन छीन लिए। पीड़ित ट्रक चालक की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है।
उत्तर प्रदेश के मैनपुरी जिला निवासी ट्रक चालक वीरेश कुमार ने थाना मधुबन में दर्ज शिकायत में बताया कि 19 अप्रैल की रात को वह तरावड़ी से चावल लोड करके दिल्ली के लिए निकला था। जब वह कुटेल होते हुए बसताड़ा की ओर बढ़ रहा था, तो दो मोटरसाइकिल सवारों ने उसकी गाड़ी को रुकवाने का प्रयास किया।
वीरेश ने गाड़ी को आगे भगा लिया, लेकिन बस्ताड़ा पुल से आगे एक कार ने उसे रोक लिया और गाड़ी के ड्राइवर साइड का शीशा तोड़ दिया। कार सवारों ने उसके साथ मारपीट कर जेब से 10,000 रुपये और मोबाइल फोन लूट लिया। पीड़ित ने बताया कि वह आरोपियों की गाड़ी नंबर नहीं देख सका। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।