फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Cash and gold chain snatched by attacking with iron rod

लोहे की रॉड से हमला कर नकदी और सोने की चेन छीनी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 04 Jul 2022 02:15 AM IST
विज्ञापन
Cash and gold chain snatched by attacking with iron rod
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

घरौंडा। लूटपाट की वारदातों पर अंकुश नहीं लग रहा। चौबीस घंटे में तीन लुटेरों ने दूसरी वारदात को अंजाम दिया है। हाईवे पर स्थित शनि मंदिर के पास नकाबपोश तीन युवकों ने एक व्यक्ति पर लोहे की रॉड व हथौड़े से हमला कर दिया। जिसमें कार सवार बुरी तरह से घायल हो गया। आरोप है कि हमलावर साढ़े चार सौ रुपये व साढ़े चार तोले की सोने की चेन लूट ले गए। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
गंजबड़ निवासी राकेश कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह दो जुलाई की रात लगभग 8:15 बजे अपनी कार में शनि मंदिर में मत्था टेकने गया था। जैसे ही मंदिर में मत्था टेककर वापस आया तीन युवकों ने उस पर हमला कर दिया। एक युवक ने उसे पकड़ लिया और अन्य दो युवकों ने उस पर हथोड़े व लोहे की रॉड से हमला कर दिया और उससे साढ़े चार सौ रुपये व करीब ढाई लाख रुपये की साढ़े चार तोले की सोने की चेन लेकर फरार हो गए।
विज्ञापन

घटना की सूचना उसके भांजे को मिली तो उसने उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। इससे पहले शुक्रवार की रात तीन लुटेरों ने एक निजी कंपनी के कलेेक्शन कर्मचारी को रास्ते में रोककर उसके साथ मारपीट कर 92 हजार रुपये लूट लिए थे। पुलिस अभी तक सिर्फ मुकदमा दर्ज करने तक सीमित है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed