फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   karnal judge husband dead body found in car

करनाल: कार में मिला जज के पति का शव, मुंह से निकल रहा था झाग, जताई गई हत्या की आशंका

Sun, 15 Mar 2020 11:13 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, करनाल
अमर उजाला नेटवर्क, करनाल Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Sun, 15 Mar 2020 11:13 AM IST
विज्ञापन
karnal judge husband dead body found in car
प्रतीकात्मक फोटो - फोटो : सोशल मीडिया

करनाल जिला कोर्ट में तैनात एक महिला जज (ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी) के पति का शव निसिंग थाना क्षेत्र में गांव औगंद से गोंदर जाने वाली सड़क पर बंद ऑल्टो कार में मिला। मृतक के मुंह से झाग निकल रहा था। पुलिस ने शिकायत के आधार पर हत्या का केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

विज्ञापन


पुलिस को दी गयी शिकायत में ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी पवनदीप कौर ने बताया कि वह अपने बेटे के साथ 13 मार्च को मायके पानीपत मॉडल टाउन चली गई थीं। वहीं पति रवि वर्मा 31 वर्षीय करनाल में सेशन मार्ग स्थित सरकारी निवास- 8 में थे। दोपहर 1.30 बजे पति रवि वर्मा से फोन पर बातचीत हुई थी तो उस समय अन्य लोगों की भी आवाज आ रही थी।
विज्ञापन


उसके बाद रवि वर्मा से कोई संपर्क नहीं हुआ। शनिवार सुबह निसिंग थाना से ही रवि वर्मा के शव मिलने की सूचना मिली। आरोप है कि किसी ने पति की हत्या कर शव कार में डाला है। ऑल्टो कार कुछ दिन पहले ही खरीदी गयी थी। इससे पहले घटना की सूचना पर डीएसपी असंध दलबीर सिंह, निसिंग थाना प्रभारी रामफल पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस के अनुसार कार में रवि वर्मा बायीं सीट पर पड़े थे। वहीं एफएसएल टीम ने मौके पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाये।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये कल्पना चावला राजकीय मेडिकल कॉलेज के शव गृह में पहुंचाया। वहां पवनदीप कौर के अलावा जिला सेशन जज जगदीप जैन समेत अन्य कई न्यायाधीश भी पहुंचे। उन्होंने मामले की पूरी जानकारी लेकर परिजनों का ढांढस बंधाया। पुलिस का कहना है कि विसरा रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का खुलासा होगा।

जून 2015 में हुई थी लव मैरिज

जज पवनदीप कौर के पिता शमशेर सिंह ने बताया कि वह पानीपत में मॉडल टाउन में रहते हैं। उनकी बेटी पवनदीप कौर की शादी 2015 में चंडीगढ़ निवासी सेक्टर-15 रवि वर्मा के साथ हुई थी। रवि वर्मा के पिता मुन्ना लाल बैंक कर्मचारी हैं। दोनों ने लव मैरिज की थी। उनका एक बेटा सियान है। इससे पहले वर्ष 2013 में पवनदीप कौर का सेलेक्शन हुआ था और 2014 में नारनौल में उनकी पोस्टिंग हुई थी। रवि वर्मा फिलहाल बीएड की पढ़ाई कर रहे थे।

बैंक से निकलवाये थे पांच हजार रुपये, मोबाइल भी गायब
मृतक के ससुर शमशेर सिंह ने बताया कि रवि वर्मा ने शुक्रवार को पांच हजार रुपये बैंक से निकलवाये थे, लेकिन जब शव मिला तो जेब में 20 रुपये ही थे। उनका मोबाइल भी नहीं मिला है।

अगस्त में हो गये थे लापता, पुलिस ने की थी तलाश
28 अगस्त 2019 को जज पवनदीप कौर ने सिविल लाइन थाना में शिकायत दी थी कि पति रवि वर्मा 19 अगस्त को अपने दोस्तों के साथ घूमने गये थे जो 28 अगस्त तक वापस नहीं लौटे। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच की और उन्हें चंडीगढ़ से बरामद किया था। पुलिस को उन्होंने बताया था कि वह अपने माता पिता के घर पर थे।

जज पवनदीप के पति रवि वर्मा का शव ऑल्टो कार में मिला है। शिकायत के आधार पर अज्ञात के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। शव का पोस्टमार्टम करा दिया गया है। सीसीटीवी कैमरे खंगाले जा रहे हैं। मृतक के मोबाइल की भी तलाश की जा रही है। जांच के बाद ही मौत के कारणों का पता चल पाएगा।
-सुरेंद्र सिंह भौरिया, एसपी
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed