फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Case against nine people for stone pelting

Karnal News: पथराव करने के मामले में नौ लोगों के खिलाफ केस

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 07 Feb 2023 08:00 AM IST
विज्ञापन
Case against nine people for stone pelting
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

घरौंडा। वाल्मीकि बस्ती में शादी से एक दिन पहले समारोह के दौरान दो पक्षों के बीच विवाद के बाद पथराव के मामले में पुलिस ने नौ लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। वहीं, युवती का विवाह शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हो गया। इस दौरान मौके पर पुलिस बल भी तैनात किया गया था। सीसीटीवी फुटेज के जरिए पुलिस आरोपियों की पहचान करने में जुटी है। इस मामले में दोनों पक्षों की ओर से शिकायत दी गई है।
रविवार को वाल्मीकि बस्ती में शादी के एक दिन पहले मेहमान समारोह में शामिल होने आए थे। इस दौरान गाड़ी खड़ी करने को लेकर झगड़ा हो गया। जिसमें एक कार व स्कूटर क्षतिग्रस्त कर दी थी। दोनों ओर से हुए पथराव में करीब पांच लोग घायल हो गए। जिनको उपचार के लिए सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना के बाद मौके पर पुलिस बल तैनात किया गया है।
विज्ञापन

सोमवार को एक पक्ष के आकाश ने पुलिस को शिकायत दी है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर लगभग नौ नामजद सहित अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया। दूसरे पक्ष की ओर से रविंद्र ने शिकायत दी है। दोनों पक्षों की ओर से मिली शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज किया है। थाना प्रभारी दीपक कुमार ने बताया कि रविवार की रात को हुए झगडे़ में दोनों पक्षों की ओर से शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed