फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Car driver hits bike rider, death

Karnal News: कार चालक ने बाइक सवार को मारी टक्कर, मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 05 Feb 2024 03:55 AM IST
विज्ञापन
Car driver hits bike rider, death
घरौंडा। कालरम रोड पर एक कार सवार ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। जिससे बाइक सवार की मौत हो गई। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। कालरम निवासी विक्रांत ने शिकायत दर्ज कराई कि वह तीन फरवरी को अपनी बाइक पर सवार होकर अपने घर जा रहा था। उसके आगे गांव का ही पवन भी अपनी बाइक पर गांव में जा रहा था। उसी दौरान एक कार ने पवन की मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। जिससे वह बुरी तरह से घायल हो गया। जिसको उपचार के लिए सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed