फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Car driver dies in collision with tractor buggy

Karnal News: ट्रैक्टर बुग्गी से टक्कर में कार चालक की मौत

Wed, 04 Dec 2024 01:50 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल Updated Wed, 04 Dec 2024 01:50 PM IST
विज्ञापन
Car driver dies in collision with tractor buggy
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

करनाल। कतलहेड़ी-बांसा रोड पर ट्रैक्टर बुग्गी से एक कार टकरा गई। इससे कार चालक की मौत हो गई। कार चालक करनाल से दवा लेकर घर लौट रहा था। पुलिस ने ट्रैक्टर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। साथ ही शव का पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया है।
शिकायत में गांव बांसा निवासी मेजर ने बताया कि उसका चाचा गुलजार सिंह अपनी कार में सवार होकर करनाल दवा लेने गया था। सोमवार की देर शाम वह घर आ रहा था। बांसा रोड पर डेरा बाबा करतार सिंह संधु के पास उनकी कार, ट्रैक्टर से पीछे जुड़ी बुग्गी से टकरा गई। ट्रैक्टर बुग्गी बिना इंडिकेटर के सड़क के बीच में खड़ी थी।
विज्ञापन

मेजर ने बताया कि उसके चाचा गुलजार के तीन बच्चे हैं, जिसमें दो लड़के और एक लड़की है। सभी बच्चे शादीशुदा है और दोनों बेटे विदेश में है। गुलजार की माैत से पूरे परिवार पर दुख का पहाड़ टूटा है। निसिंग थाना प्रभारी जगदीश कुमार ने बताया कि ट्रैक्टर बुग्गी को कब्जे में ले लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed