फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Car collides with private bus in fog

Karnal News: कोहरे में प्राइवेट बस से टकराई कार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 02 Feb 2025 02:07 AM IST
विज्ञापन
Car collides with private bus in fog
करनाल। जीटी रोड पर शुक्रवार की देर रात घने कोहरे के कारण सेक्टर-6 बाईपास के नजदीक एक कार की प्राइवेट बस से टक्कर हो गई। बस ड्राइवर ने अचानक ब्रेक लगाए तो पीछे आ रही कार बस से टकरा गई। कार में सवार परिवार चंडीगढ़ से दिल्ली की ओर जा रहा था। हादसे में कार सवार महिला को मामूली चोटें आई हैं। हादसे की सूचना के पुलिस को दी गई। कार सवार पंकज ने बताया कि वह परिवार के साथ चंडीगढ़ से यूपी जा रहा था। हाईवे पर कोहरा छाया हुआ था। एक प्राइवेट बस साइड से जा रही थी। ड्राइवर अपनी बस को आगे लेकर आया और उसने कट लगा लिया और ब्रेक लगा दिए। अचानक ब्रेक लगाने से कार बस से टकरा गई। कार का अगला हिस्सा बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया है। उसकी पत्नी को मामूली चोटें आई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed