फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Car carrying stolen goods sunk in mud, two accused arrested

Karnal News: चोरी का माल ले जाते मिट्टी में धंसी कार, दो आरोपी काबू

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 29 Mar 2023 12:53 AM IST
विज्ञापन
Car carrying stolen goods sunk in mud, two accused arrested
गांव छारी में ग्रामीणों ने दो लोगों को ट्रांसफार्मर से उपकरण चोरी करने पर पकड़कर पुलिस के हवाले किया। इस दौरान युवकों के पास से एक कार भी जब्त की गई है। पुलिस ने शिकायत पर दोनों के विरूद्ध केस दर्ज कर लिया है। गांव भोगपुर निवासी कुलदीप कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह गांव छारी में खेती करता है। उनके खेतों में बिजली निगम का ट्रांसफार्मर लगा हुआ है। 27 मार्च रात को दो अज्ञात लोगों ने ट्रांसफार्मर से हजारों रुपये का सामान चोरी कर लिया। चोरी किया सामान कार में रखकर जब जाने लगे तो उनकी कार सड़क किनारे खेत में धंस गई। जिस कारण वे कार छोड़कर चले गए। सुबह ग्रामीणों को ट्रांसफार्मर से सामान चोरी का पता चला। वहीं पास में कार भी धंसी मिली। जिसमें चोरी सामान रखा हुआ था। जांच पर पता चला कि कार गांव के रवि व सूरज की है। जब दोनों से पूछताछ की गई तो उनके कपड़े ट्रांसफार्मर के तेल में सने थे और हाथ भी काले थे। जिसके बाद ग्रामीणों ने मामले की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने दोनों गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों से सीआईए टीम पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed