फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Called to stay away from hypocrisy

Karnal News: पाखंड से दूर रहने का किया आह्वान

Sat, 25 Jan 2025 02:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल Updated Sat, 25 Jan 2025 02:05 AM IST
विज्ञापन
Called to stay away from hypocrisy
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

घरौंडा। आर्य समाज की ओर से शहर में शोभायात्रा निकाली गई। सुबह आर्य समाज प्रांगण में सामवेद के सौ मंत्रों से यज्ञ हुआ। आर्य समाज के अंतरराष्ट्रीय प्रचारक स्वामी सच्चिदानंद द्वारा लोगों को पाखंड से दूर रहकर वेद के रास्ते पर चलने का आह्वान किया।
संगीता आर्य ने महर्षि दयानंद के विचारों व उनके चिंतन का गुणगान किया। नपा अध्यक्ष हैप्पी लक गुप्ता, जिला परिषद के उप्रपधान अधिवक्ता धीरज खरकाली, मंडल अध्यक्ष रोहित भंडारी व शहर के पार्षदों व गणमान्य व्यक्तियों ने हाथों में ओम की पताका लेकर शोभायात्रा का शुभारंभ किया।
विज्ञापन

शोभायात्रा में वेद विद्या गुरुकुल नलवी खुर्द के ब्रहमचारियों ने शहर में जगह-जगह मलखम, तलवार व लाठियां चलाकर प्रदर्शन किया। गुरुकुल की ब्रहमचारिणियों द्वारा जुड़ों, कराटे व लाठी का प्रदर्शन किया। ब्रह्मचारियों के प्रदर्शन की पूरे शहरवासियों ने सराहना की। शहर में जगह-जगह शोभा यात्रा पर पुष्प वर्षा व जलपान करवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

शोभायात्रा में वेद, सत्यार्थ प्रकाश, यज्ञ की झांकी शहर में आकर्षण का केंद्र रही। समापान पर विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। इस मौके पर प्रधान जयप्रकाश आर्य, महामंत्री महेंद्र आर्य, कोषाध्यक्ष रमेश आर्य, उपप्रधान दिलबाग आर्य, संजीव आर्य, रणदीप आर्य, श्रवण आर्य, सतीश आर्य, हर्षित आर्य, रोहताश आर्य, शीशपाल आर्य, पुरोहित शंकर शास्त्री मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed