फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Cadets who returned after making a name for themselves in Bengaluru were honoured

Karnal News: बंगलुरु में नाम रोशन कर लौटे कैडेट सम्मानित

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 27 Oct 2024 04:24 AM IST
विज्ञापन
Cadets who returned after making a name for themselves in Bengaluru were honoured
- अखिल भारतीय वायु सेना शिविर में कैडेट ने जीते पदक और लाइन एरिया ट्रॉफी
विज्ञापन


माई सिटी रिपोर्टर

करनाल। पंडित चिरंजी लाल शर्मा राजकीय महाविद्यालय के एनसीसी कैडेट ने अखिल भारतीय वायु सेना कैंप में पदक व ट्रॉफी जीतकर जिले का नाम रोशन किया। नंबर-2 हरियाणा एयर स्क्वाड्रन एनसीसी यूनिट के कैडेट का कॉलेज पहुंचने पर शनिवार को स्वागत हुआ। एनसीसी एयर विंग यूनिट के कमांडिंग ऑफिसर विंग कमांडर सेनिन बशीर, प्राचार्य डॉ. रेखा त्यागी, एनसीसी अधिकारी फ्लाइट लेफ्टिनेंट डॉ. सुरेश कुमार दुग्गल, एरोमॉडलिंग अनुदेशक जगदीप कपिल ने विजेताओं का मुंह मीठा कराया।

एयरफोर्स स्टेशन ईटीआई बंगलुरु में आयोजित शिविर में पंजाब, हरियाणा, हिमाचल और चंडीगढ़ निदेशालय के 38 एनसीसी एयरविंग कैडेट की टीम ने भाग लिया। इस 38 सदस्यों की टीम में एनसीसी एयर विंग स्क्वाड्रन के नौ कैडेट थे। उन्होंने विभिन्न प्रतियोगिताओं में भाग लेते हुआ लाइन एरिया की ट्रॉफी अपने नाम की और ऐरो मॉडलिंग में सिल्वर पदक जीता।
विज्ञापन


एएनओ फ्लाइट लेफ्टिनेंट डॉ. सुरेश कुमार दुग्गल ने बताया कि महाविद्यालय की कैडेट एकमप्रीत कौर व कैडेट सौरभ दहिया ने स्टेटटिक एरोमॉडलिंग, कैडेट सार्थक व शिवम ने रेडियो पावर कंट्रोल एरोमॉडलिंग और कैडेट विक्रांत और नितिन ने कंट्रोल लाइन एरोमॉडलिंग में पंजाब, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश और चंडीगढ़ निदेशालय की टीम का प्रतिनिधित्व करते हुए स्टेटिक मॉडल एयरो मॉडलिंग प्रतियोगिता में रजत पदक जीता। कैडेट पंकुल ने फ्लाइंग, कैडेट वाशु राठी और कैडेट वंशिका पंजाब डायरेक्टरेट की ड्रिल टीम का हिस्सा रहे और गार्ड ऑफ ऑनर में भाग लिया। कैडेट्स ने टेंट पिचिंग और लाइन एरिया में भी ओवरआल ट्रॉफी जीती। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed