{"_id":"62e1a8ba5d7a8d1efe0d1930","slug":"buniyaad-yojana-92-40-percent-students-gave-the-exam-karnal-news-knl1160278151","type":"story","status":"publish","title_hn":"बुनियाद योजना : 92.40 प्रतिशत विद्यार्थियों ने दी परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बुनियाद योजना : 92.40 प्रतिशत विद्यार्थियों ने दी परीक्षा
विज्ञापन
शिक्षा विभाग के विशेष कार्यक्रम बुनियाद के तहत बुधवार को लेवल वन की परीक्षा हुई। कुल 92.40 प्रतिशत विद्यार्थियों ने परीक्षा दी। जिले के सभी छह खंडों में परीक्षा के लिए एक-एक केंद्र बनाया गया था। सभी छह केंद्रों पर 2356 में से 2177 विद्यार्थी परीक्षा देने पहुंचे है वहीं 179 स्टूडेंट अनुपस्थित रहे। अधिकारियों के अनुसार, लेवल वन का परीक्षा परिणाम विद्यार्थियों के भविष्य की बुनियाद तय करेगा।
जानकारी के अनुसार परीक्षा से एक घंटा पहले सुबह 9 बजे ही विद्यार्थी परीक्षा केंद्रों पर पहुंचना शुरू हो गए थे। उनके साथ अभिभावक भी दिखाई दिए। सभी विद्यार्थियों को जांच के बाद प्रवेश दिया गया। गेट पर ही परीक्षार्थियों के आधार कार्ड और प्रवेश पत्र की जांच की गई। परीक्षा केंद्र में पहुंच कर विद्यार्थियों ने सिटिंग प्लान के अनुसार केंद्र में परीक्षा दी। शहर में बस स्टैंड के पीछे स्थित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में काफी भीड़ रही। इसके अलावा निसिंग, इंद्री, घरौंडा, नीलोखेड़ी और असंध खंड के राजकीय स्कूलों में विद्यार्थियों ने लेवल वन की परीक्षा दी।
छह स्कूलों में रहा अवकाश
जिला गणित विशेषज्ञ दीपक वर्मा ने बताया कि बुनियाद कार्यक्रम के तहत बुधवार को खंड स्तरीय परीक्षा का आयोजन किया जा रहा है और परीक्षा के चलते जिला में इन केंद्रों के अन्य विद्यार्थियों का अवकाश पहले ही घोषित कर दिया गया। प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए नौवीं कक्षा के विद्यार्थी परीक्षा देने पहुंचे हैं। आठवीं कक्षा में 60 फीसदी अंक या उससे अधिक अंक हासिल करने वाले विद्यार्थियों के लिए इस बुनियाद परीक्षा का आयोजन किया गया।
विज्ञापन
यह है योजना
बुनियाद योजना के तहत कक्षा नौवीं में पढ़ने वाले परीक्षार्थी चयनित होने पर दो साल के निशुल्क एनटीएसई, किशोर वैज्ञानिक प्रोत्साहन योजना व कक्षा 10वीं तक की प्रतियोगिताओं के लिए निशुल्क तैयारी करेंगे। विकल्प फाउंडेशन की ओर से विशेष शिक्षक इन विद्यार्थियों को ऑनलाइन पढ़ाएंगे। खंड स्तर पर परीक्षा पास करने वाले विद्यार्थी जिला स्तर की परीक्षा में हिस्सा लेंगे। कुल 200 विद्यार्थियों का चयन किया जाएगा।
वर्जन-
लेवल टू में उत्तीर्ण होने वाले विद्यार्थियों को मुफ्त कोचिंग की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। परीक्षा केंद्रों की जांच के लिए खंड शिक्षा अधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई है। शिक्षा विभाग की महत्वाकांक्षी योजना बुनियाद के तहत विद्यार्थियों के चयन लिए लेवल वन की खंड स्तरीय परीक्षा शांतिपूर्वक संपन्न हुई। - राजपाल चौधरी, जिला शिक्षा अधिकारी