फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Bulldozers ran on five illegal colonies, nine houses and DPC demolished

Karnal News: पांच अवैध कॉलोनियों पर चला बुलडोजर, नौ मकान और डीपीसी ध्वस्त

Thu, 21 Aug 2025 01:26 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल Updated Thu, 21 Aug 2025 01:26 AM IST
विज्ञापन
Bulldozers ran on five illegal colonies, nine houses and DPC demolished
1005 करनाल की अवैध कॉलोनी में तोड़फोड़ करती डीटीपी की जेसीबी।

विज्ञापन
- डीटीपी की टीम ने पुलिस बल की मौजूदगी में की तोड़फोड़, लोगों ने कार्रवाई रोकने की लगाई गुहार
माई सिटी रिपोर्टर
करनाल। जिला नगर योजनाकार की टीम ने बुधवार को शहर से सटी पांच अवैध कालोनियों पर कार्रवाई की। जिसमें करीब सात मकान, एक दुकान और एक डीलर कार्यालय को ध्वस्त कर दिया। साथ ही कई भवनों की डीपीसी, चहारदीवारी और कच्ची पक्की सड़कों को भी तोड़ दिया। मौके पर कुछ लोगों ने विरोध करने की कोशिश की लेकिन भारी पुलिस बल को देखते हुए कार्रवाई में बाधा नहीं डाल पाए।
शहर के आसपास जमीन के रेट आसमान छू रहे हैं, इसके बावजूद कॉलोनाइजरों की ओर से भूमि खरीद कर वहां बिना वैज्ञानिक अनुमति के कॉलोनियां विकसित कर रहे हैं, उनमें सुविधाओं के सब्जबाग दिखाकर प्लाटिंग करके करोड़ों रुपये कमा रहे हैं। खास बात ये है कि ये कॉलोनाइजर सरकार से कॉलोनी को वैध भी नहीं करा रहे हैं।
विज्ञापन

कोठियां तक कर लीं तैयार
जिला नगर योजनाकार गुंजन वर्मा की टीम ने बुधवार को शहर के आसपास विकसित हो रही ऐसी ही अवैध कॉलोनियों पर कार्रवाई की, जहां प्लॉटिंग ही नहीं बल्कि प्लाटों पर कोठियां तैयार कर ली गई हैं। एक अवैध कॉलोनी लगभग छह एकड़ जमीन पर पाल नगर के पीछे गांव डबरी के रकबे में विकसित की गई है, यहां टीम ने जेसीबी की मदद से पांच तैयार मकानों और 10 मकानों की डीपीसी को तोड़ दिया। यहां कॉलोनी की चहारदीवारी करा मुख्य गेट लगा दिया गया था, टीम ने चहारदीवारी, मु्ख्य गेट को भी ध्वस्त कर दिया। बिजली के खंभे, सीवर नेटवर्क और पक्की सड़कों को भी तहस नहस कर दिया है। इस कॉलोनी में जब टीम ने तोड़फोड़ शुरू की तो महिलाएं भी बाहर आकर विरोध करते हुए कार्रवाई रोकने की मांग करने लगीं लेकिन डीटीपी ने कार्रवाई नहीं रोकी।
विज्ञापन
विज्ञापन

दुकान और मकान तोड़े
इसके अलावा करीब 1.5 एकड़ में काछवा रोड पर मेहता फार्म के सामने सैदपुरा गांव के पास अवैध कॉलोनी विकसित की जा रही थी, यहां एक दुकान और मकान भी तैयार कर लिया था, जिसे तोड़ दिया गया। सीवर नेटवर्क, वाटर सप्लाई नेटवर्क व सभी कच्ची सड़कों को तोड़ दिया गया। कैथल रोड पर शहर से सटे पिंगली चौक पर 1.2 एकड़ में पनप रही तीसरी अवैध कॉलोनी चहारदीवारी, डीलर कार्यालय, टॉयलेट रूम, मेनगेट व पक्की सड़कों को तोड़ दिया। यहीं पर एक और कॉलोनी करीब 1.5 एकड़ में पनप रही थी, यहां भी दो डीपीसी., चहारदीवारी तोड़ी गई। कैथल रोड पर ही पुलिस लाइन के पास एक और अवैध कॉलोनी 2.5 एकड़ में बसाई जा रही थी, यहां पर टीम ने जेसीबी से एक निर्माणाधीन मकान, सीवर नेटवर्क, दो डीपीसी व सभी कच्ची सड़कों को तोड़ दिया। डीटीपी गुंजन वर्मा ने लोगो से अपील की कि कोई भी व्यक्ति अवैध कॉलोनी में निर्माण नहीं करे।

1005 करनाल की अवैध कॉलोनी में तोड़फोड़ करती डीटीपी की जेसीबी।

1005 करनाल की अवैध कॉलोनी में तोड़फोड़ करती डीटीपी की जेसीबी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed