फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Bulldozer ran on settlement, demolished 15 houses

Karnal News: बस्ती पर चला बुल्डोजर, 15 मकान ढहाए

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 28 Feb 2024 03:42 AM IST
विज्ञापन
Bulldozer ran on settlement, demolished 15 houses
- प्लाॅट अलॉट किए जाने के बावजूद नहीं छोड़ रहे थे एचएसवीपी की जमीन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

करनाल। हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण (एचएसवीपी) की टीम ने मंगलवार को एक बार फिर मॉडल टाउन स्थित वाल्मीकि बस्ती पर बुलडोजर चलाया। इस दौरान 15 मकानों को ढहा दिया गया। टीम के पास 28 मकानों को गिराने के आदेश थे। जिनमें से सात के पास कोर्ट से स्थनादेश थे। देर शाम तक टीम की कार्रवाई जारी रही।

इस संदर्भ में 28 फरवरी को हाई कोर्ट में सुनवाई होनी है। विभाग की ओर से कार्रवाई करते हुए उन लोगों के मकानों को ढहाया गया जिनको सेक्टर 32-33 व 16 में एक-एक मरले के प्लाॅट अलॉट किए जा चुके हैं। इसके बावजूद वह अपने पशुधन के कारण यह जमीन नहीं छोड़ रहे हैं। इस दौरान जिला समाज कल्याण अधिकारी को डयूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त किया गया। भारी पुलिस बल, फायर ब्रिगेड की गाड़ी व एंबुलेंस मौके पर मौजूद रही।
विज्ञापन


गोंदर रोड पर 10 एकड़ में चली जेसीबी

निसिंग। गणेश राइस मिल के पास गोंदर रोड पर 10 एकड़ में कटी कॉलोनी पर डीटीपी का पीला पंजा चला। जिला नगर योजनाकार (डीटीपी) ओमप्रकाश के निर्देशन में चली कार्रवाई में इस कॉलोनी के कच्चे रास्तों व डीपीसी लेवल तक बने प्लाॅटों की दीवारों को ढहाया गया। इस दौरान सचिव नगर निगम निसिंग को डयूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त किया गया। मौके पर डीटीपी ओमप्रकाश ने कॉलोनाइजरों को चेतावनी दी कि अनधिकृत तरीके से कॉलोनी बनाकर लोगों की गाढ़ी कमाई को खराब न करें। जिन लोगों को भी प्लॉट बेचा है, उनके पैसे वापस करें। लोगों से भी अपील की कि वह वैध कॉलोनी देखकर ही प्लॉट या भवन खरीदें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed