फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Bricks were pelted at the state president of the Brahmin Khap after his comment on the constitution.

Karnal News: संविधान निर्माण पर टिप्पणी के बाद ब्राह्मण खाप के प्रदेश अध्यक्ष पर बरसाईं ईंटें

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 07 Nov 2025 01:42 AM IST
विज्ञापन
Bricks were pelted at the state president of the Brahmin Khap after his comment on the constitution.
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन


करनाल। नागरिक अस्पताल के सामने स्थित ब्राह्मण धर्मशाला में संविधान निर्माण के बारे में प्रेस काॅन्फ्रेंस करके बाहर आए ब्राह्मण खाप हरियाणा के प्रदेश अध्यक्ष अशोक शर्मा पर तीन व्यक्तियों ने ईंटें बरसाईं। वीरवार की दोपहर 1.53 बजे अपनी बात कहने के बाद वह बाहर आकर कार में सवार हो रहे थे, जब हमला किया गया। वारदात की तस्वीरें धर्मशाला के बाहर लगे सीसीटीवी में कैद हो गईं। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई लेकिन तब तक आरोपी मौके से भाग गए।
ब्राह्मण खाप की ओर से पूरे प्रदेश में 30 नवंबर को सर बीएन राव की पुण्यतिथि मनाई जा रही है। इसी संबंध में प्रेस काॅन्फ्रेंस का आयोजन किया गया था। इसमें खाप अध्यक्ष ने कहा कि संविधान निर्माण में सर बीएन राव का भी बड़ा योगदान है, वे संविधान निर्माता हैं। अध्यक्ष अशोक शर्मा का कहना है कि उन्होंने कोई गलत शब्द नहीं बोला था, जिससे कोई आहत हो। कहा था कि बाबा साहिब संविधान निर्माता रहे हैं, लेकिन जिन्होंने संविधान निर्माण के लिए काम किया है, उन्हें भी याद करना चाहिए।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि प्रेस काॅन्फ्रेंस के बाद तीन लोग अंदर आए उन्होंने बातचीत की और संतुष्ट होकर चले गए। सभी के जाने के बाद वह भी यहां से रवाना होने लगे थे कि तीन लोगों ने उन पर ईंटें फेंकनी शुरू कर दीं। उनके चेहरे और कंधे पर चोट आई है। उन्होंने एसपी से जान का खतरा बताते हुए सुरक्षा की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन



--------------शाम को खाप अध्यक्ष की ओर से शिकायत दी गई है। इसी आधार पर केस दर्ज किया जाएगा। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर भी पहुंची थी, साक्ष्य जुटाए गए और सीसीटीवी फुटेज में आरोपी हमला करते दिखाई दे रहे हैं। -रामलाल, प्रभारी, थाना सिविल लाइन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed