फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Brick-stone in marriage ceremony, six injured

शादी समारोह में चले ईंट-पत्थर, छह घायल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 28 Apr 2022 01:39 AM IST
विज्ञापन
Brick-stone in marriage ceremony, six injured
गांव कलहेड़ी में शादी समारोह के दौरान डीजे पर गाना बदलवाने के लिए दो पक्षों में झगड़ा हो गया। इस घटना में जमकर ईंट-पत्थर चले, जिसमें महिला सहित छह लोग घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। एक की हालत गंभीर होने पर कल्पना चावला मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

घटना की सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। हालांकि पुलिस को किसी भी पक्ष की तरफ से शिकायत नहीं मिली है। मंगलवार रात कल्हेड़ी गांव में सुभाष के घर लड़के की शादी थी। बताया जा रहा है कि डीजे पर युवक डांस कर रहे थे। इसी दौरान पड़ोस के एक युवक ने गाना बदलवा दिया, जिसके बाद समारोह में नाच रहे लोगों के बीच विवाद हो गया। कुछ देर बाद समारोह में शामिल दो परिवार के लोगों के बीच पथराव शुरू हो गया। दोनों पक्ष के लोग एक-दूसरे पर ईंट बरसाने लगे जिससे दोनों पक्षों के करीब आधा दर्जन लोग घायल हो गए। जिन्हें इलाज के लिए घरौंडा सीएससी लाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने एक घायल की गंभीर स्थिति को देखते हुए करनाल रेफर कर दिया।
विज्ञापन

एक-दूसरे पर लगाए आरोप
एक पक्ष के व्यक्ति का कहना है कि जिस घर में शादी थी, उनके रिश्तेदारों के साथ उसका 25 अप्रैल को झगड़ा हो गया था, लेकिन इसमें सुलह हो गई थी। मंगलवार रात वह भी डीजे पर नाच रहा था। उसके कुछ साथियों ने डीजे पर गाना बदलवाने को कहा था, जैसे ही वह गाना बदलवाकर आया तो रिश्तेदार उस पर टूट पड़े और ईंट-पत्थर बरसाने शुरू कर दिए। जिसमें उसके भाई, उसकी मां व एक छोटे बच्चे को चोटें आई हैं। दूसरे पक्ष के व्यक्ति ने आरोप लगाया है कि डीजे पर एक युवक ने महिलाओं से छेड़छाड़ की थी, जिसके बाद झगड़ा हुआ था। इसी दौरान इन लोगों ने ईंटें बरसानी शुरू कर दी। सीएचसी के डॉक्टर सोनू ने बताया कि पथराव में घायल हुए पांच लोगों को अस्पताल में लाया गया है, जिनमें एक पक्ष के तीन, दूसरे पक्ष के दो व्यक्ति घायल हैं। एक घायल को करनाल रेफर किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शिकायत के बाद होगी कार्रवाई
थाना प्रभारी दीपक कुमार ने बताया कि कल्हेड़ी गांव में शादी समारोह के दौरान झगड़े की सूचना मिली थी। मौके पर पुलिस की टीमें पहुंच गई थी। फिलहाल किसी भी पक्ष की तरफ से शिकायत नहीं मिली है। शिकायत मिलने के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed