फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Brick kilns and suspected areas will be investigated for bonded labour.

Karnal News: बंधुआ मजदूरी को लेकर ईंट भट्ठों व संदिग्ध क्षेत्रों में होगी जांच

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 12 Nov 2025 01:35 AM IST
विज्ञापन
Brick kilns and suspected areas will be investigated for bonded labour.
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

करनाल। बंधुआ मजदूरी को लेकर संघन जांच अभियान चलाया जाएगा। इसके लिए जिला प्रशासन ने विशेष तौर पर बंधुआ मजदूर अधिनियम के तहत विजिलेंस कमेटी का गठन किया है। यह कमेटी ईंट भट्ठों के अलावा अन्य संवेदनशील क्षेत्रों पर निगरानी रखेगी। यदि कहीं भी बंधुआ मजदूर पाए जाते हैं तो बंधुआ मजदूर अधिनियम के तहत कार्रवाई की जाएगी।

इसे लेकर उपायुक्त उत्तम सिंह ने लघु सचिवालय में कमेटी की बैठक ली। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि भट्ठों पर काम कर रहे मजदूरों के बच्चों के स्वास्थ्य, शिक्षा की उचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाएं। छह से 14 वर्ष की आयु के बच्चों को शिक्षा का संवैधानिक अधिकार प्राप्त हैं। इसके लिए उनके स्तर के अनुरूप शिक्षा की उचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। साथ ही मजदूरों के बच्चों के स्वास्थ्य की जांच के लिए शिविर लगाए जाएं। यह सुनिश्चित किया जाए कि बच्चों को पौष्टिक आहार मिले। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जिला में कोई भी बच्चा बाल श्रम का शिकार न हो और उन्हें बेहतर जीवन जीने का अवसर प्राप्त हो। बैठक में हरियाणा भट्टा एसोसिएशन के चेयरमैन प्रमोद गुप्ता, सहायक श्रम आयुक्त कर्मवीर यादव, श्रम निरीक्षक सुरेश व गजराज आदि मौजूद रहे। ब्यूरो
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed