{"_id":"67e702565039e2319e071aae","slug":"bracelets-stolen-from-the-hands-of-two-women-in-an-e-rickshaw-karnal-news-c-18-knl1008-611874-2025-03-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: ई-रिक्शा में दो महिलाओं के हाथों से उड़ाए कंगन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: ई-रिक्शा में दो महिलाओं के हाथों से उड़ाए कंगन
Sat, 29 Mar 2025 01:41 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
Updated Sat, 29 Mar 2025 01:41 AM IST
विज्ञापन
करनाल। शहर में ई-रिक्शा गिरोह सक्रिय है। गिरोह महिलाओं के कंगन चोरी कर रहा है। ऐसे ही दो मामले सामने आए हैं।दोनों मामलों में सिविल लाइन व सेक्टर 32 थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
सेक्टर 12 निवासी मीना सागर के अनुसार 27 मार्च को मॉडल टाउन में दोपहर के समय वह पैदल जा रही थी। इस दौरान एक ई-रिक्शा उसके पास रुकी, जिसमें एक महिला और दो पुरुष बैठे थे। ई रिक्शा में बैठी महिला उतरी और उसे ई रिक्शा में बैठने को कहा। उसने बैठने से मना कर दिया तो वह महिला उसके साथ कुछ दूरी तक चली। इस दौरान उसने उसे सम्मोहित कर दिया और उसके हाथ से डेढ़ तोले सोने का कंगन ले गए। बाद में पता चला कि उसके हाथ में कंगन नहीं है।
सैनी कॉलोनी निवासी इंद्रजीत कौर के अनुसार वह सुबह वह करीब 9.45 बजे जिम से बाहर निकली थी। सड़क पर एक लाल रंग की ई-रिक्शा उसके सामने आकर रुकी। उसमें एक महिला गठरी लेकर बैठी थी और दो अन्य सवारी बैठी थीं। वह भी उस ई रिक्शा में बैठ गई।
विज्ञापन
कुछ दूरी पर चलते ही ई-रिक्शा चालक ने अपने साथ बैठे हुए लड़के को पीछे उसके पास बैठने के लिए भेज दिया। फिर वह ई रिक्शा को सेक्टर 9 चौक पर ले गया और उसे बिना किराया दिए उतार दिया कहा कि वह सेक्टर-9 की तरफ जा रहा है। उसे सेक्टर 12 में जाना था। जब वह सेक्टर 12 की तरफ चलने लगी तो उसने देखा कि उसके हाथ से सोने का कंगन गायब है।