फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Bought paddy at low price, blocked the road

Karnal News: कम दाम पर खरीदा धान, लगाया जाम

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 12 Oct 2024 05:47 AM IST
विज्ञापन
Bought paddy at low price, blocked the road
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

करनाल। अनाज मंडियों में राइस मिलर्स अभी भी पूरी तरह सक्रिय नहीं हुए, धान औने पौने दामों पर खरीदा जा रहा है। उठान समय पर नहीं हो पाने के कारण मंडियां अट चुकी है। मंडियों में जाम की स्थिति है, निकलना दुश्वार हो रहा है। इसके कारण करनाल आढ़ती एसोसिएशन के अनुरोध पर रविवार को करनाल मंडी में धान खरीद बंद रखने का निर्णय लिया गया है।
वहीं मुख्यमंत्री के निर्देश पर जिले के सभी विधायक अनाज मंडियों में पहुंचे। आढ़तियों, राइस मिलरों, किसानों से बातचीत कर धान खरीद व्यवस्था को सुचारू बनाने का प्रयास किया। धान खरीद नहीं होने से गुस्साए किसानों ने जुंडला अनाज मंडी के सामने छह घंटे तक एनकेडी रोड पर जाम लगाकर गुस्से का इजहार किया।
विज्ञापन

करनाल के विधायक जगमोहन आनंद अधिकारियों के अमले के साथ अनाज मंडी पहुंचे। पहले खरीद एजेंसियों, मंडी व प्रशासनिक अधिकारियों के साथ बैठक की इसके बाद आढ़तियों और राइस मिलर्स प्रतिनिधियों से मिलकर खरीद व्यवस्था को सुचारू बनाने को कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंडी में अंदर जाकर किसानों से बात कर उनकी धान की ढेरियों की नमी को नपवाया। किसानों ने विधायक को बताया कि सरकारी रेट भले ही 2320 रुपये हो लेकिन उनका धान 2200 से 2250 रुपये प्रति क्विंटल खरीदा जा रहा है।विधायक ने व्यवस्था को दुरुस्त करने के निर्देश अधिकारियों को दिए। उपायुक्त ने बताया कि जिले की मंडियों में 1 लाख 51 हजार 757 मीट्रिक टन धान की खरीद की गई है। उठान तुरंत करवाने के आदेश खरीद एजेंसी को दिए गए हैं।

खरीद में हो देरी तो यहां फोन करें : एडीसी यश जालुका ने कहा कि किसानों को धान बेचने में कोई परेशानी न आए इसे लेकर हेल्प लाइन नंबर जारी किया है। यह हेल्प लाइन नंबर 0184-2233134 है। इस पर सप्ताह के सातों दिन सुबह 8 बजे से शाम 6 बजे तक किसान फोन कर सकते हैं। ग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed