फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Books are available as soon as the admission form is filled in the schools

Karnal News: स्कूलों में दाखिला फार्म भरते ही मिल रही किताबें

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 08 Apr 2023 04:02 AM IST
विज्ञापन
Books are available as soon as the admission form is filled in the schools
करनाल। राजकीय स्कूलों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों को इस बार पढ़ाई में किताबों व पाठ्यक्रम को लेकर कोई दिक्कत नहीं रहेगी। शिक्षा विभाग की ओर से इस बार दाखिलों से पहले ही पहली से आठवीं कक्षा तक के विद्यार्थियों के लिए किताबें स्कूलों में पहुंचा दी गई हैं। ऐसे में जिस सरकारी स्कूल में विद्यार्थी दाखिले के लिए फार्म भरता है तो उसे तुरंत नई कक्षा में लगवाई जाने वाली किताबों का सेट स्कूल मुखिया की ओर से दिया जाता है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार समग्र शिक्षा विभाग ने नए शैक्षणिक सत्र 2023-24 में राजकीय स्कूलों में पढ़ाई शुरू करने वाले नई विद्यार्थियों को किताबें देने के लिए तैयारी पूरी कर ली है। शिक्षा विभाग ने सभी 779 राजकीय स्कूलों में पहली से आठवीं कक्षा तक के करीब 87 हजार विद्यार्थियों को मुफ्त किताबें मुहैया कराने का लक्ष्य रखा है। समय पर किताबें मिलने से विद्यार्थी पाठ्यक्रम की तैयारी और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा परीक्षा से पहले प्राप्त कर सकेंगे। पिछले तीन साल में ऐसा पहली बार हो रहा है कि सत्र की शुरुआत में ही विद्यार्थियों को किताबें दी जा रही है। जबकि हर बार सत्र के मध्य या अंत में ही किताबें स्कूलों में पहुंचती थी। विदित हो कि नवंबर माह में ही निदेशालय की ओर से किताबें एडवांस भेजने की तैयारी शुरू कर दी थी। इसके लिए सभी जिला शिक्षा अधिकारियों से कक्षावार विद्यार्थियों का विवरण भी मांगा गया था।
विज्ञापन




विद्यार्थियों को दी जाती हैं मुफ्त किताबें

जिले में पहली से आठवीं कक्षा के तीन सौ से ज्यादा राजकीय स्कूल हैं, जिनमें 87 हजार से अधिक विद्यार्थी पढ़ाई कर रहे हैं। एपीसी अंजू और सचिन ने बताया कि शिक्षा विभाग की ओर से पहली से आठवीं कक्षा तक के विद्यार्थियों के लिए मुफ्त किताबें उपलब्ध करवाई जाती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन




दो साल नहीं मिली थी नई मुफ्त किताबें

कोरोना के चलते सत्र 2020-21 और सत्र 2021-22 के लिए विद्यार्थियों को नई मुफ्त पुस्तकें नहीं मिली थीं। विद्यार्थियों को पुरानी किताबों से ही काम चलाना पड़ रहा था। वहीं सत्र 2022-23 में भी आधा सत्र बीत जाने के बाद किताबें उपलब्ध हो पाईं। ऐसे में नए सत्र 2023-24 में विद्यार्थियों को किताबों के लिए परेशानी न हो, इसके लिए शिक्षा विभाग ने एडवांस में तैयारी की।




वर्जन-

इस बार विद्यार्थियों को सत्र की शुरुआत में ही किताबें दी जाएंगी। सभी स्कूलों में किताबें पहुंचा दी गई हैं। स्कूल मुखिया को भी निर्देश दिए हैं कि दाखिला लेने वाले विद्यार्थियों को साथ के साथ ही किताबें दें। - वंदना परूथी, डीपीसी, समग्र शिक्षा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed