{"_id":"674025354b7263fbad002e1a","slug":"body-of-young-man-was-found-hanging-from-tree-in-karnal-there-was-court-date-in-some-case-2024-11-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal: पेड़ पर लटका मिला युवक का शव, किसी मामले में कोर्ट में थी तारीख; चप्पल-मोबाइल जमीन पर पड़े मिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal: पेड़ पर लटका मिला युवक का शव, किसी मामले में कोर्ट में थी तारीख; चप्पल-मोबाइल जमीन पर पड़े मिले
Fri, 22 Nov 2024 12:01 PM IST
नवीन दलाल
अमर उजाला ब्यूरो, करनाल/मधुबन
अमर उजाला ब्यूरो, करनाल/मधुबन
Published by: नवीन दलाल
Updated Fri, 22 Nov 2024 12:01 PM IST
सार
पुलिस के अनुसार, सुबह करीब साढ़े 8 बजे युवक का शव पेड़ पर लटका होने की जानकारी मिली। मौके पर पहुंचे तो युवक ने पेड़ पर चढ़कर फंदा लगाया हुआ था।
विज्ञापन
करनाल पुलिस
- फोटो : संवाद
विस्तार
करनाल के गांव अमृतपुर रोड पर एक युवक ने संदिग्ध परिस्थितियों में पेड़ पर फंदा लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लिया। शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार, मोहदीपुर निवासी 22 वर्षीय मनीष की कोर्ट में किसी मामले को लेकर तारीख थी। बताया जा रहा है कि शाम के समय उसने अपनी बहन से भी फोन पर बात की है। शुक्रवार को सुबह राहगीरों को अमृतपुर रोड पर एक पेड़ पर फंदे पर उसका शव लटका हुआ दिखाई दिया।
विज्ञापन
एफएसएल टीम की मौजूदगी में शव को पेड़ से नीचे उतारा गया और पोस्टमॉर्टम के लिए करनाल के कल्पना चावला मेडिकल कॉलेज में भेज दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार, सुबह करीब साढ़े 8 बजे युवक का शव पेड़ पर लटका होने की जानकारी मिली। मौके पर पहुंचे तो युवक ने पेड़ पर चढ़कर फंदा लगाया हुआ था। युवक के जूते पेड़ के नीचे निकले हुए मिले। कपड़े को पेड़ की मोटी टहनी से बांधकर फंदा लगाया गया है।