फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   body of naked girl was found on railway line in Karnal; her leg was cut off and rope was tied around her neck

Karnal: रेलवे लाइन पर मिला बच्ची का शव; कटी हुई थी टांग, गले में बंधी थी रस्सी, हत्या का शक

Mon, 05 Aug 2024 04:58 PM IST
नवीन दलाल माई सिटी रिपोर्टर, करनाल (हरियाणा)
माई सिटी रिपोर्टर, करनाल (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Mon, 05 Aug 2024 04:58 PM IST
सार

करनाल में रेलवे लाइन पर जीआरपी को एक बच्ची का शव मिला है। बच्ची की एक टांग कटी हुई थी। इससे अलग बच्ची के गले में एक रस्सी बंधी हुई मिली है। फिलहाल जीआरपी इस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
body of naked girl was found on railway line in Karnal; her leg was cut off and rope was tied around her neck
मौके पर पहुंचे अधिकारी - फोटो : संवाद

विस्तार

करनाल के घोघड़ीपुर रेलवे फाटक के समीप रेलवे ट्रैक पर एक दस वर्षीय बच्ची का शव मिला है। सूचना मिलने पर जीआरपी मौके पर पहुंची और एफएसएल की टीम को बुलाया गया। टीम ने मौके पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए। बच्ची की एक टांग कटी हुई थी और गले में एक रस्सी भी बंधी हुई थी। बच्ची के शरीर पर हरे रंग की टी शर्ट और लाल पेंट थी।

विज्ञापन


शव को देखकर आशंका जताई जा रही है कि बच्ची के साथ दुष्कर्म किया गया और फिर उसका रस्सी से गला घोटकर रेलवे ट्रैक पर शव फेंका गया है। फिलहाल इस मामले में पुलिस चुप्पी साधे हुए है। जीआरपी ने बच्ची के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए कल्पना चावला राजकीय मेडिकल कॉलेज के शव गृह में रखवा दिया है।
विज्ञापन


जानकारी अनुसार बच्ची के माता पिता नहीं है। वह सिटी थाना क्षेत्र में अपनी बहन व चाचा के साथ रहती थी। रविवार से वह घर से लापता थी। इसकी शिकायत बच्ची के चाचा ने सिटी थाना में दर्ज कराई हुई है। चाचा ने शिकायत में बताया कि उसकी बेटी रविवार दोपहर करीब तीन बजे घर से खेलने के लिए निकली थी जो घर वापस नहीं लौटी। जब सोमवार दोपहर को खेत में काम करने वाले व्यक्ति ने बच्ची को शव देखा तो उसने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलने पर जीआरपी मौके पर पहुंची और जांच की तो वह शव उसी बच्ची का मिला। इसके बाद डीएसपी नायब सिंह, सिटी थाना प्रभारी ने भी मौके पर जाकर जांच की और जहां बच्ची रहती थी वहां के लोगों से भी जानकारी ली।
विज्ञापन
विज्ञापन


बदीजा जाटान और करनाल के बीच में एक बच्ची के शव मिलने की सूचना मिली थी। शव को कब्जे में ले लिया है। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम के बाद ही पूरे मामले का खुलासा होगा।
-ओमप्रकाश, जीआरपी  थाना प्रभारी करनाल।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed