{"_id":"68a567e1c7a61775e20623fa","slug":"body-of-minor-found-soaked-in-blood-in-bushes-in-karnal-swelling-on-one-eye-injury-marks-on-the-head-2025-08-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal: झाड़ियों में मिला खून से सना मिला नाबालिग का शव, एक आंख पर सूजन; सिर में चोट के निशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal: झाड़ियों में मिला खून से सना मिला नाबालिग का शव, एक आंख पर सूजन; सिर में चोट के निशान
Wed, 20 Aug 2025 11:44 AM IST
नवीन दलाल
माई सिटी रिपोर्टर, करनाल (हरियाणा)
माई सिटी रिपोर्टर, करनाल (हरियाणा)
Published by: नवीन दलाल
Updated Wed, 20 Aug 2025 11:44 AM IST
सार
नाबालिग ने लाल शर्ट और काली पैंट पहनी हुई है। उसके नाक और मुंह से खून बह रहा था। एक आंख आधी खुली और दूसरी पर सूजन है। एफएसएल की टीम ने भी मौके पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए।
विज्ञापन
मृतका
- फोटो : संवाद
विस्तार
करनाल के गढ़ी बीरबल-उमरपुर रोड पर बुधवार को सुबह सड़क किनारे झाड़ियों में नाबालिग का शव मिला। मृतका की पहचान नहीं हो पाई है। देखने से लग रहा है कि उसकी हत्या करके शव फेंका गया है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। डीएसपी समेत तीन टीमें जांच में जुटी हुई हैं। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मेडिकल कॉलेज के शवगृह में रखवा दिया है।
विज्ञापन
नाबालिग ने लाल शर्ट और काली पैंट पहनी हुई है। उसके नाक और मुंह से खून बह रहा था। एक आंख आधी खुली और दूसरी पर सूजन है। एफएसएल की टीम ने भी मौके पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने आसपास के ग्रामीणों से भी शव की पहचान कराने का प्रयास किया, लेकिन पहचान नहीं हो पाई।
विज्ञापन
डीएसपी राजीव कुमार का कहना है कि इंद्री के गढ़ी बीरबल रोड पर एक लड़की का शव मिला था। अभी यह कहना मुश्किल है कि मौत की वजह क्या है। हालांकि लड़की के सिर पर चोट है।
विज्ञापन