{"_id":"673bb7aa8d180beb70022d44","slug":"block-tile-was-installed-by-contractor-without-level-karnal-news-c-18-knl1008-521937-2024-11-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: बिना लेवल ठेकेदार ने लगवा दी ब्लॉक टाइल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: बिना लेवल ठेकेदार ने लगवा दी ब्लॉक टाइल
विज्ञापन
- नाराज ग्रामीणें ने की नारेबाजी
संवाद न्यूज एजेंसी
निसिंग। सांभली गांव में लोक निर्माण विभाग के ठेकेदार की ओर से मुख्य सड़क पर बिना लेवल किए ब्लॉक टाइल लगाने का मामला प्रकाश में आया है। सोमवार को ग्रामीणों ने विभाग व ठेकेदार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए बिना लेवल किए ऊबड़-खाबड़ ब्लॉक लगाने के आरोप लगाए।
ग्रामीण राजकुमार शर्मा, संजय कुमार, विरेंद्र सिंह, कृपाल सिंह, सुबे सिंह, ओमप्रकाश, ईशम सिंह, जितेंद्र सिंह, शंभू राणा, भपेंद्र, रूप सिंह, रणधीर सिंह, सतीश व प्रताप सिंह राणा ने आरोप लगाया कि विभाग का ठेकेदार गांव की मुख्य सड़क पर ऊबड़ खाबड़ पेवर ब्लॉक लगा रहा है। ग्रामीणों ने ठेकेदार के मजदूरों से कहा तो वह ग्रामीणों पर भड़क गए। ग्रामीणों का आरोप है कि निसिंग-सांभली रोड पर भारी वाहनों की आवाजाही है और यहां पर विभाग का ठेकेदार लीपापोती कर मिट्टी पर ही ब्लॉक लगा रहा है।
सड़क पर ब्लॉक लगाने का कार्य जारी रहेगा। ठेकेदार को हिदायत दी जाएगी कि इस सड़क पर पेवर ब्लॉक सही लेवल से डीपीआर के तय मानकों अनुसार ही लगवाए। ग्रामीणों व वाहन चालकों को किसी प्रकार की असुविधा नहीं होने दी जाएगी।
विज्ञापन
- अजय गोयल, कनिष्ठ अभियंता, लोक निर्माण विभाग।