फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   blo will conduct voter verification from house to house

बीएलओ घर-घर जाकर मतदाता सत्यापन का कार्य 20 दिसंबर तक करेंगे पूरा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 23 Nov 2019 02:30 AM IST
विज्ञापन
blo will conduct voter verification from house to house
हरियाणा के मुख्य निर्वाचन अधिकारी अनुराग अग्रवाल ने कहा कि हरियाणा का संकल्प यही, मतदाता सूची शत प्रतिशत हो सही, के नारे को साकार करना है। इसके लिए बीएलओ एप के माध्यम से घर-घर जाकर मतदाता सत्यापन का कार्य 20 दिसंबर तक पूरा करना है। इस अवधि में बीएलओ फार्म नंबर 6, 7 व 8 को भी अपने साथ रखें। नए मतदाताओं का फार्म भरा जाए। पुराने मतदाताओं को सत्यापित किया जाए।
विज्ञापन

मुख्य निवार्चन अधिकारी ने शुक्रवार को करनाल के लघु सचिवालय सभागार में बीएलओ मोबाइल एप को लांच किया। साथ ही मतदाता सत्यापन कार्यक्रम के संबंध में प्रदेश स्तरीय कार्यशाला का शुभारंभ किया। उन्होंने प्रदेश के उप जिला निर्वाचन अधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि मतदाता सत्यापन कार्यक्रम को गंभीरता से लें, इस कार्यक्रम के तहत शत प्रतिशत सत्यापन आगामी 20 दिसंबर तक अवश्य पूरा होना चाहिए। इसके लिए बीएलओ घर-घर जाकर परिवार के मुखिया से मतदाता के बारे में पूरी जानकारी लेंगे, यहां तक कि वोटर आई कार्ड भी दिखाने के लिए कहेंगे। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार संशोधित फोटोयुक्त मतदाता सूची तैयार करने तथा पात्र युवा एवं व्यक्तियों को मतदाता बनाने का कार्य 1 जनवरी, 2020 को क्वालिफाई तिथि मानकर किया जाएगा। विकास दुबे व निधि शर्मा ने बीएलओ एप से जुड़ी तकनीकी जानकारी दी। उपस्थित अधिकारियों के प्रश्नों के जवाब भी दिए। अतिरिक्त उपायुक्त अनीश यादव ने बताया कि जिला में निर्धारित अवधि में मतदाता सत्यापन का कार्य शत प्रतिशत कर लिया जाएगा। कार्यशाला के समापन अवसर पर उप-जिला निर्वाचन अधिकारी एवं नगराधीश सुशील कुमार ने सभी अतिथियों का धन्यवाद किया। कार्यशाला में अतिरिक्त मुख्य निर्वाचन अधिकारी डीके बहरा, उप मुख्य निर्वाचन अधिकारी राजकुमार, एसडीएम असंध अनुराग ढालिया, एसडीएम इंद्री सुमित सिहाग, एसडीएम घरौंडा गौरव कुमार उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed