फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   black fungus is increasing, 75 new bed repair

बढ़ रहा ब्लैक फंगस, तैयार होंगे 75 बेड

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 01 Jun 2021 02:39 AM IST
विज्ञापन
black fungus is increasing, 75 new bed repair
जिले में ब्लैक फंगस की रफ्तार जिस तेजी से बढ़ रही है ऐसे में कल्पना चावला मेडिकल कॉलेज में इन मरीजों के लिए बेड की संख्या कम पड़ने लगी है। मेडिकल कॉलेज ने अब ब्लैक फंगस के मरीजों के लिए 75 बेड का वार्ड शुरू करने की तैयारी कर दी है। अभी तक मेडिकल कॉलेज में 40 बेड का केयर सेंटर बना है। लेकिन दाखिल मरीजों की संख्या अभी भी 46 हैं। सोमवार को ब्लैक फंगस के 7 नए मामले आए और एक मरीज की मौत हो गई है। हालांकि इस मरीज की मौत 29 मई को ही हो गई थी। ऐसे में अभी तक ब्लैक फंगस के जिले में 64 मामले आ चुके हैं और 12 की मौत हो चुकी है। उधर ढाई महीने बाद कोरोना के 58 मामले आए हैं और मौत का आंकड़ा भी घटकर 2 पर पहुंच गया है। सोमवार को 250 लोगों ने कोरोना को मात दी। ऐसे में जिले का पॉजिटिविटी रेट 8.43 प्रतिशत और रिकवरी रेट 95.62 प्रतिशत तथा मृत्यु दर 1.30 प्रतिशत है।-संवाद
विज्ञापन

अब पंचकूला और अंबाला जिले के मरीजों का भी होगा इलाज
कल्पना चावला मेडिकल कॉलेज में अब ब्लैक फंगस के अंबाला और पंचकूला के मरीजों का भी इलाज होगा। इससे पहले मेडिकल कॉलेज में कैथल, कुरुक्षेत्र व यमुनानगर के मरीजों की जिम्मेदारी थी। यही कारण है कि मेडिकल कॉलेज को ब्लैक फंगस के बेड की संख्या 75 करनी पड़ रही है। शुरुआती दिनों में मेडिकल कॉलेज में 20 बेड का ही केयर सेंटर बनाया गया था।
विज्ञापन

1972 के लिए थे सैंपल, हलवाना में फिर मिले 5 केस
सोमवार को 1972 सौंपलों की रिपोर्ट आई है। इनमें हलवाना गांव में 5 केस मिले हैं। इससे अलग कोहंड में दो, घरौंडा में तीन, घरौंडा प्रेम नगर में 5, कलवेहड़ी में 2, डबकौली में 2, नडाना में दो, सहित अन्य गांव व शहर में भी कई जगहों पर पॉजिटिव केस मिले हैं। इन पॉजिटिव केसों में विद्यार्थी, टीचर, पुलिस कर्मी, हेल्थ कर्मी भी शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

285 ऑक्सीजन व 117 आईसीयू बेड खाली
डीसी निशांत कुमार ने बताया कि कोरोना के उपचार के लिए जिले में कल्पना चावला मेडिकल कॉलेज के अतिरिक्त 24 प्राईवेट अस्पतालों व सीएचसी को अधिकृत किया गया है। जिले में 471 ऑक्सीजन सहित नॉन एसी बेड और 180 भरे हैं तथा 285 बेड खाली हैं जबकि ऑक्सीजन सहित आईसीयू बेड 267 हैं, जिनमें से 150 भरे हैं तथा 117 खाली है।
25 जगहों पर 1510 ने लगवाया टीका
वैक्सीनेशन के लिए जिले में 25 केंद्र बनाए गए थे। इन सभी केंद्रों पर 1510 लाभार्थियों ने टीका लगवाया है। जिसमें 60 प्लस 333 और 45 प्लस के 1001 और 18 प्लस के 20 लोगों ने टीका लगाया। स्वास्थ्य विभाग के पास वैक्सीन का टोटा हो गया है। इस कारण लाभार्थियों को टीका कम संख्या में लग रहा है।

ब्लैक फंगस के मामले बढ़ते जा रहे हैं ऐसे में इन मरीजों के लिए 75 बेड करने की तैयारी की जा रही है। जल्द बेड की संख्या बढ़ा दी जाएगी। फिलहाल 40 बेड हैं। साथ ही अंबाला व पंचकूला जिलों के मरीजों का भी मेडिकल कॉलेज में इलाज मिलेगा।
-डॉ. जगदीश दुरेजा, निदेशक, कल्पना चावला मेडिकल कॉलेज
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed