फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   BJP workers will contact door to door for Prime Minister Modi's program: Barauli

प्रधानमंत्री मोदी के कार्यक्रम के लिए घर-घर संपर्क करेंगे भाजपा कार्यकर्ता : बड़ौली

Fri, 21 Nov 2025 01:37 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल Updated Fri, 21 Nov 2025 01:37 AM IST
विज्ञापन
BJP workers will contact door to door for Prime Minister Modi's program: Barauli
कुरुक्षेत्र। बैठक को संबो​धित करते हुए भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली। मीडिया प्रभारी
कुरुक्षेत्र। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली ने वीरवार को जिला कार्यालय पर प्रधानमंत्री के दौरे के लिए बैठक ली। उन्होंने बैठक में कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 नवंबर को कुरुक्षेत्र के कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए भाजपा पूरी ताकत झोंकेगी। पार्टी कार्यकर्ता घर-घर संपर्क कर कार्यक्रम का न्यौता देंगे। इस कार्यक्रम के लिए पार्टी के कार्यकर्ताओं से लेकर प्रदेश के हर नागरिक में खास उत्साह बना हुआ है। ऐसे में तैयारियां भी उसी स्तर पर की जाएंगी। पार्टी नेता कार्यक्रम स्थल पर भी पहुंचे।
विज्ञापन

बैठक में मौजूद प्रदेश प्रभारी डाॅ. सतीश पूनिया ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी दिन-रात राष्ट्र यज्ञ कर रहे हैं। हरियाणा के लिए यह गौरव की बात है कि वे एक बार फिर यहां आ रहे हैं। उनके इस कार्यक्रम में ज्यादा से ज्यादा हरियाणा वासियों को शामिल होने का न्यौता दिया जाना चाहिए। वहीं प्रदेश अध्यक्ष बड़ौली ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री आ रहे हैं, इसलिए कार्यकर्ताओं के साथ-साथ पूरे प्रदेश के लोगों में उत्साह है।
विज्ञापन

बैठक में नेताओं ने आगामी कार्यक्रमों पर भी उपस्थित जिलाध्यक्षों, प्रभारियों, प्रदेश पदाधिकारियों और संबंधित अभियानों से जुड़े कार्यकर्ताओं से चर्चा की। संगठन मंत्री फणिंद्रनाथ शर्मा ने आत्मनिर्भर भारत अभियान, मन की बात कार्यक्रमों के विषय में पदाधिकारियों से पूछा और आगामी कार्यक्रमों को और बेहतर तरीके से करने के लिए कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक में उपाध्यक्ष के नाते मंत्री कृष्ण लाल पंवार, प्रदेश महामंत्री एवं सरकार में मंत्री कृष्ण बेदी, महामंत्री सुरेंद्र पूनिया, उपाध्यक्ष बंतो कटारिया, उपाध्यक्ष सतीश नांदल आदि मुख्य तौर पर पहुंचे जिन्होंने कार्यकर्ताओं से चर्चा की।
महाभारत अनुभव केंद्र का करेंगे उद्घाटन
बैठक के बाद पत्रकारों से बातचीत करते हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बड़ौली ने कहा कि नायब सैनी सरकार गुरु तेग बहादुर जी के 350वें शहीदी दिवस को राज्य स्तर पर मना रही है। प्रधानमंत्री मोदी ज्योतिसर में आयोजित इस कार्यक्रम में शामिल होंगे। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ज्योतिसर में बने अनुभव केंद्र का उद्घाटन कर जनता को समर्पित करेंगे और गीता महोत्सव में भी शामिल होंगे। प्रधानमंत्री और भी कई सौगातें देंगे।


बिहार की जनता ने राहुल गांधी के झूठ की निकाली हवा
बड़ौली ने कहा कि बेतुकी बातें करना कांग्रेस की आदत बन गई है। बिहार चुनाव के दौरान राहुल गांधी झूठा प्रोपेगेंडा फैलाना चाह रहे थे, उसकी जनता ने हवा निकाल दी। राहुल गांधी ने ब्राजील की महिला का नाम लेकर झूठ फैलाने का काम किया। ब्राजील की महिला ने भी वीडियो भेजकर बता दिया कि राहुल गांधी सिर्फ झूठ का प्रचार कर रहे हैं। बड़ौली ने दावा किया कि धीरे-धीरे देश कांग्रेस मुक्त हो जाएगा। बंगाल के विधानसभा चुनाव में एनडीए की सरकार बनने वाली है।

उन्होंने कहा कि यह चंडीगढ़ का मसला राजनीति करने का नहीं है बल्कि लोगों की भावना से जुड़ा मुद्दा है। पंजाब में जिस प्रकार की सरकार है, सभी जानते हैं। भाजपा सरकार और भाजपा का नेतृत्व अनसुलझे मुद्दों को सुलझाने का काम कर रहा है। पीएम मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह इस संबंध में कई बैठकें कर चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed