फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   BJP workers

भाजपा ने कार्यकर्ताओं में भरा जोश

Sun, 22 Dec 2013 11:26 PM IST
अमर उजाला, कैथ्ाल
अमर उजाला, कैथ्ाल Updated Sun, 22 Dec 2013 11:26 PM IST
विज्ञापन
BJP workers
कैथल में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी का जन्मदिवस भाजपा एनजीओ प्रकोष्ठ की ओर से रविवार को अटल सेवा संकल्प दिवस के रूप में मनाया गया। भाजपा एनजीओ प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक रवि भूषण गर्ग की ओर से आयोजित कार्यक्रम में भारी संख्या में कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।
विज्ञापन


कार्यक्रम में मुख्यातिथि के रूप में अंत्योदय प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष  बसंत कुमार मौजूद रहे। इसके अलावा कार्यक्रम में दिनेश अग्रवाल, पूर्व मंत्री निर्मल शर्मा, श्रीनिवास गोयल, चुनाव प्रबंधन  समिति के प्रदेश संयोजक भारत भूषण भारती, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य रणधीर गोलन, पूर्व विधायक बनारसी दास, धूमल सिंह, सुभाष हजवाना, जिला अध्यक्ष राजपाल तंवर भी मौजूद रहे।
विज्ञापन


महाराजा पैलेस में आयोजित कार्यक्रम से पूर्व शहर में मोटरसाइकिल जत्था निकाला गया। मुख्य अतिथि के स्वागत में टीम-100 की ओर से निकाला गया मोटरसाइकिल जत्था चंदाना गेट रामलीला मैदान से शुरू होकर प्रताप गेट, डोगरा गेट,  सीवन गेट, कोठी गेट, पार्क रोड, ढांड रोड से होते हुए महाराजा पैलेस में पहुंचा। यहां मुख्य अतिथि के पहुंचने पर कार्यकर्ताओं ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


कार्यक्रम की शुरुआत गायकों की ओर से अबकी बार भारत में सरकार म्हारी आएगी, पीएन बन जाएगा नरेंद्र मोदी, दुनिया खुशी मनावेगी गीत से की गई। कार्यक्रम में को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष बसंत कुमार ने कहा कि आज नरेंद्र मोदी देश की जरूरत बन चुके है। जनता कांग्रेस मुक्त और स्वाभिमान युक्त शासन चाहती है, जो उन्हें केवल भाजपा ही दे सकती है। भारत भूषण भारती व कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे रवि भूषण गर्ग ने अपने संबोधन में कहा कि कार्यकर्ताओं को पार्टी से अधिक से अधिक लोगों को जोड़ने का आह्वान किया। समापन अवसर पर भाजपा एनजीओ प्रकोष्ठ के सदस्यों की ओर से जरूरतमंद लोगाें को गर्म वस्त्र भी वितरित किए गए।


ये लोग रहे मौजूद
इस मौके पर श्रीनिवास गोयल, श्यामलाल, सुभाष हजवाना, रोहताश राणा, पंडित लज्जाराम, जगदीश गुप्ता, नरेश मित्तल, राजपाल, नरेश गर्ग, आशू  बिंदलिश, केवल कृष्ण गढ़ी, हरिचंद जांगड़ा, सतीश निसिंग, इंद्रजीत बोरा, महेंद्र चीमा, रघुबीर धीमान, धर्मवीर सैनी, अभिषेक गोयल, बलविंद्र, रजत वधवा, अमन गिल, नरेश मलिक, तुषार अरोड़ा, बावा सहित सभी प्रकोष्ठों व मंडलों के अध्यक्ष एवं पदाधिकारी भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed