{"_id":"615a17b68ebc3e61ef7d2822","slug":"bjp-s-sarita-beheaded-in-ward-seven-by-elections-karnal-news-knl853392170","type":"story","status":"publish","title_hn":"वार्ड सात उप चुनाव में भाजपा की सरिता के सिर सजा ताज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वार्ड सात उप चुनाव में भाजपा की सरिता के सिर सजा ताज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
माई सिटी रिपोर्टर
करनाल। नगर निगम करनाल के वार्ड संख्या 7 के उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी सरिता कालड़ा ने 3907 मत लेकर जीत दर्ज की। जबकि निर्दलीय प्रत्याशी नवीन कुमार को 314 मतों पर ही संतोष करना पड़ा। यहां कुल 33.83 प्रतिशत मतदान हुआ। मुख्यमंत्री मनोहर लाल के गृह नगर करनाल के वार्ड नंबर संख्या 7 के उप चुनाव में भाजपा ने अपने चुनाव चिह्न पर सरिता कालड़ा को उतारा था। जबकि विपक्षी पार्टियों ने भले ही खुलकर एलान नहीं किया लेकिन निर्दलीय प्रत्याशी को समर्थन जरूर दिया था। विपक्ष की एकजुटता को देखते हुए मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने भी प्रत्याशी सरिता कालड़ा के पक्ष में मतदान के लिए लोगों से अपील की थी। यही कारण रहा कि भाजपा ने भी अपनी ताकत झोंक दी थी।
सुबह आठ बजे से दो मतदान केंद्रों के 13 बूथों पर मतदान शुरू हुआ। शाम 4:30 बजे तक कुल 4253 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया जो 33.83 प्रतिशत रहा। मतदान के बाद मतगणना शुरू की गई। शाम को निर्वाचन अधिकारी गगनदीप सिंह ने पर्यवेक्षक जगदीश प्रसाद की मौजूदगी में चुनाव परिणाम की घोषणा की। जिसमें भाजपा उम्मीद्वार सरिता कालड़ा को 3907 मत मिले, जबकि निर्दलीय प्रत्याशी नवीन कुमार को 314 मत ही मिले। भाजपा उम्मीद्वार ने 3593 मतों से शानदार जीत दर्ज की। जिससे भाजपाइयों में खुशी की लहर दौड़ गई। भाजपा प्रत्याशी के विजयी होने पर फूल मालाएं पहना व मिठाई बांटकर स्वागत किया गया। मौके पर महापौर रेणू बाला गुप्ता, वरिष्ठ उप महापौर राजेश अग्घी, पार्षद वीर विक्रम कुमार, बृज भूषण गुप्ता, भाजपा जिलाध्यक्ष योगेंद्र राणा, मुख्यमंत्री के प्रतिनिधि संजय बठला आदि कई लोग मौजूद रहे।
32 मतदाताओं ने दबाया नोटा
पार्षद के उप चुनाव में वार्ड संख्या 7 के 32 लोग ऐसे भी रहे, जिन्होंने किसी भी प्रत्याशी पर विश्वास नहीं जताया और उन्होंने अपने मत का प्रयोग नोटा के लिए किया।
विज्ञापन
कुछ मतदाताओं को हुई परेशानी
वार्ड संख्या सात के पार्षद के उप चुनाव में मोहम्मद फरमान व उनकी पत्नी नगमा दोनों ही मतदाता हैं लेकिन मोहम्मद फरमान का नाम तो आरएस पब्लिक स्कूल में बने मतदान स्थल पर था तो उनकी पत्नी का नाम पंडित चिरंजीलाल राजकीय महाविद्यालय के मतदान स्थल की सूची में शामिल कर दिया गया।