फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   BJP members burnt the effigy of Kejriwal and Atishi

Karnal News: भाजपाइयों ने फूंका केजरीवाल, आतिशी का पुतला

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 29 Jan 2025 01:58 AM IST
विज्ञापन
BJP members burnt the effigy of Kejriwal and Atishi
भाजपाइयों ने फूंका केजरीवाल, आतिशी का पुतला - फोटो : भाजपाइयों ने फूंका केजरीवाल, आतिशी का पुतला
- यमुना के पानी में जहर घोलने संबंधी बयान पर भड़के कार्यकर्ता
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

करनाल। आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल व दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी की ओर से यमुना के पानी में जहर मिलने संबंधी दिए गए बयान पर भाजपा कार्यकर्ता भड़क गए हैं। उन्होंने शहर विधायक जगमोहन आनंद की अगुवाई में मंगलवार दोपहर को महर्षि वाल्मीकि चौक पर पहुंचकर केजरीवाल और आतिशी का पुतला फूंककर विरोध प्रदर्शन किया।
अरविंद केजरीवाल व मुख्यमंत्री आतिशी ने हरियाणा सरकार पर यमुना नदी के पानी में जहर मिलाने यानी प्रदूषित कर गंदा करने जैसा आरोप लगाया है। जिससे भाजपा कार्यकर्ताओं में नाराजगी है। विधायक जगमोहन आनंद ने कहा कि केजरीवाल राजनीति के वह दीमक हैं जो पिछले 10 साल से दिल्ली को नुकसान पहुंचा रहे हैं। उनका दिल्ली की हवा-पानी में जहर घोलने वाला बयान हरियाणा के लोगों के प्रति घृणा को दर्शाता है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि हरियाणा ने भौगोलिक रूप से दिल्ली को तीन ओर से घेरा हुआ है। ऐसे में हरियाणा का दिल्ली की जनता के साथ गहरा जुड़ाव व घनिष्ठ संबंध है। इन्ही संबंधों के चलते हरियाणा का अपमान दिल्ली की जनता भी सहन नहीं करेंगी और आगामी चुनाव में वोट की चोट करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विधायक ने कहा कि कल ही हरियाणा के मुख्यमंत्री ने अपने 100 दिन के कार्य बताए तो उसी दिन केजरीवाल ने सीएम नायब सिंह सैनी पर झूठे आरोप लगाए। जिसकी कड़े शब्दों में निंदा की जा रही है। केजरीवाल अपने वादों में कहा करते थे कि यमुना नदी को एक दम साफ कर देंगे और अब केजरीवाल यमुना नदी का सहारा लेकर चुनाव जीतना चाहते हैं। इनकी 10 सालों में 24 घंटे मुफ्त बिजली, टैंकर माफिया का खात्मा-हर घर को नल से जल, 500 नए स्कूल, 20 नए कॉलेज, 15 लाख सीसीटीवी,यमुना को स्वच्छ करेंगे जैसी हवाई घोषणाओं की उड़ान इतनी ऊंची निकली कि जमीन पर उतर पाना सम्भव नहीं हो पाया।

हकीकत में न बिजली पूरी आई, न घरों में पानी पहुंचा न यमुना साफ हुई। मौके पर जिला उपाध्यक्ष प्रवीण लाठर, जिला महामंत्री सुनील गुप्ता, जिला आईटी प्रमुख विकास कथूरिया, कर्ण मंडल अध्यक्ष नवीन बत्रा, शहरी मंडल अध्यक्ष मोहन लोधी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed