{"_id":"64d54bd5a44fab914c4b2594721ccf0f","slug":"bjp-leader-s-car-blown-one-lakh-47-thousand","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा नेता की गाड़ी से उड़ाए एक लाख 47 हजार ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा नेता की गाड़ी से उड़ाए एक लाख 47 हजार
अमर उजाला/ब्यूरो, करनाल
Updated Fri, 06 Jun 2014 12:47 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाजपा नेता सतीश राणा कैरवाली की इनोवा गाड़ी का शीशा तोड़ कर एक लाख 47
विज्ञापन
हजार रुपये साफ कर दिए। प्रयास के बावजूद पुलिस इस मामले में कोई सुराग
नहीं लगा पाई है।
थाना सिविल लाइन पुलिस मामले की जांच कर रही है। नेता सतीश राणा कैरवाली बुधवार रात को अपने बीवी बच्चों के साथ सेक्टर-12 सुपर माल में खाना खाने के लिए गया था। वह लोग अपनी इनोवा गाड़ी में गए थे। गाड़ी सुपर माल के बाहर खड़ी थी।
उनकी गाड़ी का पिछला शीशा तोड़ कर किसी ने रुपये से भरा बैग साफ कर दिया। खाना खाने के बाद राणा सुपर मॉल से बाहर निकल कर गाड़ी के पास पहुंचे तो शीशा टूटा देख उनके रंग उड़ गए।
घटना की सूचना तुंरत पुलिस को दी गई। जानकारी होते ही पुलिस ने वीटी पर संदेश प्रसारित कर आरोपियों को दबोचने के लिए चारों ओर नाकाबंदी की गई।
थाना प्रभारी ललित सिंह पुलिस बल के साथ रात में ही मौके पर पहुंचे। शातिर बदमाश पुलिस की व्यवस्था को धत्ता बताकर किसी तरह भागने में कामयाब रहे। पुलिस के पास हाथ मलने के अलावा कोई चारा नजर नहीं आया।