फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   BJP engaged in organizational elections: Yogendra Rana

संगठनात्मक चुनाव में जुटी भाजपा : योगेंद्र राणा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 02 Jan 2025 02:20 AM IST
विज्ञापन
BJP engaged in organizational elections: Yogendra Rana
असंध। भाजपा हरियाणा के सभी 22 जिलों में सदस्यता अभियान के साथ अब संगठनात्मक चुनाव की तैयारी में जुटी है।
विज्ञापन

जिला चुनाव अधिकारी नामित कर दिए गए हैं, जो संगठन चुनाव की प्रक्रिया को पूरा कराएंगे। बूथों की चुनाव प्रक्रिया आज से शुरू कर दी गई है। ये बात विधायक योगेंद्र राणा ने बुधवार को असंध विधानसभा के चारों मंडल असंध, बल्ला, जलमाना, जुंडला के प्रमुख कार्यकर्ताओं के साथ बैठक में की।

विधायक राणा ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं की बदौलत संगठनात्मक दृष्टि से विश्व की सबसे बड़ी पार्टी बन पाई है। पार्टी ने कई उतार-चढ़ाव देखे हैं। कभी दो सांसदों पर सिमटी भाजपा के आज देश में सबसे ज्यादा निर्वाचित जनप्रतिनिधि हैं। कार्यकर्ताओं की भूमिका को विशेष रूप से महत्वपूर्ण बताते हुए कहा कि भाजपा की सफलता उनके समर्पण और मेहनत के कारण ही संभव हो पाई है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आग्रह किया कि वे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा की नीतियों की अहमियत लोगों तक पहुंचाएं, ताकि अधिक से अधिक लोग पार्टी से जुड़ें। बैठक में निर्मला बैरागी, डॉ. मीनाक्षी शर्मा, संजय राणा, गुरबक्शीश सिंह, प्रदीप गोयल, बृजलाल टक्कर, सुरेश जलमाना मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed