फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Bite: Dengue larvae mixed in bowls as well

दंश : कटोरियों में भी मिला रहा डेंगू का लार्वा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 07 Sep 2023 02:49 AM IST
विज्ञापन
Bite: Dengue larvae mixed in bowls as well
अंबाला। कूलर और पानी की टंकी के बाद अब लारवा कटोरियाें, गमले और फ्रिज में भी पनपने लगा है। बुधवार को सर्वे के दौरान स्वास्थ्य विभाग की टीम ने पटेल नगर, शांति नगर, तोपखाना परेड, तोपखाना बाजार में जमा पानी में मिले लार्वा को नष्ट कराया।
विज्ञापन

इसी के साथ टीम ने लोगों को नोटिस भी थमाए। हैरानी तो तब हुई तब कटोरियों में लारवा देखकर टीम हैरान रह गए। स्वास्थ्य विभाग के लाख समझाने पर भ लोग अपने घर के आसपास से जमा पानी को नहीं साफ कर रहे हैं। यही कारण है कि डेंगू के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं।
विज्ञापन

बुधवार को नौ मामले डेंगू के सामने आए। जिसमें तीन मामले नारायणगढ़ से, दो छावनी से तो कुछ अंबाला सिटी व अन्य स्थानों के रहे। मरीजों को उपचार किया जा रहा है। ऐसे में अब जिले में 127 डेंगू के मामले अब तक सामने आ चुके हैं। वहीं चिकिनगुनिया को लेकर भी विभाग अलर्ट है।
विज्ञापन
विज्ञापन

लार्वा जांच करने जा रही टीम के साथ पड़ताल
पटेल नगर-
घर में पानी की टंकी में गंदा पानी जमा था जिसे फेंक दिया गया। एक घर में पानी टंकी में पानी में लार्वा मिला, जिसे नष्ट करवा दिया गया। कई घरों में फ्रिज के पीछे ट्रे में पानी जमा था। यहां घर में रखी कटोरी में काफी संख्या में लारवा जमा था।

शांति नगर
एक घर में कूलर में पानी जमा था, घर में फ्रिज के पीछे, घर में पानी की टंकी में लारवा था। एक घर में परिसर में रखे गमले में पानी जमा था। वहीं एक घर में रखे फ्रिज में लार्वा था। अन्य घरों में गमले में पानी, घर में कूलर में पानी जमा था। इसे गिराया गया।

बैंक कॉलोनी
बैंक कॉलोनी स्थित तकरीबन सभी घरों में एसी थे और काॅलोनी में सभी घरों के लोगों ने अपने अपने माली रखे हुए है जोकि पानी को जमा नहीं होने देते और इसलिए वहां पर जमा पानी और लार्वा नहीं मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed