फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Bike riders opened fire on the shop, spread panic

Karnal News: बाइक सवारों ने दुकान पर की फायरिंग, फैली दहशत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 02 Jul 2024 07:22 AM IST
विज्ञापन
Bike riders opened fire on the shop, spread panic
बाइक सवारों ने दुकान पर की फायरिंग, फैली दहशत
सोमवार रात 9.15 बजे हुई वारदात, चार खाली कारतूस मौके पर मिले
विज्ञापन

पड़ोसी गांव के विदेश में रह रहे युवक पर लगाया आरोप

संवाद न्यूज एजेंसी
निसिंग। औगंद गांव में सोमवार की देर रात एक किराने की दुकान पर तीन नकाबपोश बाइक सवारों ने छह राउंड फायरिंग कर दहशत फैला दी। हालांकि दुकानदार बाल-बाल बच गया। सूचना मिलते ही घटना स्थल पर निसिंग थाना प्रभारी और डीएसपी सहित पुलिस बल पहुंचा। मौके से चार खोल बरामद किए हैं। दुकानदार ने फिलहाल ऑस्टेलिया में रहने वाले युवक पर गोलियां चलवाने का आरोप लगाया है। इस दुकान पर तीन जून को भी हमला किया जा चुका है।
राजेश कुमार अपने किराने की दुकान सनातन बेकरी व डेयरी पर बैठा था। रात करीब 9.15 बजे एक बाइक पर तीन नकाबपोश सवार होकर आए और दुकान पर ताबड़तोड़ गोलियां चलाना शुरू कर दिया। जब तक कोई कुछ समझ पाता, फायरिंग करने वाले युवक भाग निकले। सूचना मिलने पर तत्काल डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची और थानाध्यक्ष सहित उच्चाधिकारियों को सूचना दी गई।
विज्ञापन

एसएचओ संजय पहलवान व डीएसपी वीर सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। बताते हैं कि रिवाल्वर के चार खाली कारतूस मौके पर पड़े मिले हैं। जिन्हें पुलिस ने कब्जे में ले लिया है। सीआईए टीम को भी मौके पर बुला लिया गया है। दुकानदार राजेश कुमार ने फायरिंग कराने का आरोप पड़ोसी गांव के एक युवक पर लगाया है, जो ऑस्ट्रेलिया में रहता है, उसकी एक वीडियो भी दिखाई, जिसमें वह धमकी देता नजर आ रहा है। उसने इस मामले में अपने गांव के भी कुछ लोगों के शामिल होने की बात कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

राजेश कुमार ने ये भी बताया कि इससे पहले भी तीन जून को उसकी दुकान पर हमला कराया गया था, जिसकी शिकायत पुलिस को दी गई थी लेकिन पुलिस ने उस मामले में कोई कार्रवाई नहीं की। उसने बताया कि आरोपी पड़ोसी गांव के लड़के से कुछ समय पहले विवाद हो गया था लेकिन उसमें समझौता हो गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed