{"_id":"66da5defd7c5ea9d69032204","slug":"bike-rider-dies-in-road-accident-karnal-news-c-18-knl1008-468207-2024-09-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: सड़क दुर्घटना में बाइक सवार ने तोड़ा दम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: सड़क दुर्घटना में बाइक सवार ने तोड़ा दम
विज्ञापन
करनाल। इंद्री रोड पर अज्ञात वाहन ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। जिससे उसके सिर पर गंभीर चोट लगने के कारण मौके पर ही मौत हो गई। शिव कॉलोनी निवासी तरुण ने सिविल लाइन थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसका बड़ा भाई कमल कुमार दूध का काम करता था। चार सितंबर को सात बजे घर से मोटरसाइकिल पर सवार होकर वह इंद्री रोड पर कलेक्शन करने गया था। जब करीब साढ़े 11 बजे घर आ रहा था तो अज्ञात वाहन चालक ने उसके भाई की मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी।
उसी दौरान किसी अनजान व्यक्ति का उसके पास फोन आया। इसके बाद वह नागरिक अस्पताल के ट्रामा सेंटर पहुंचा। जहां पर डॉक्टरों ने उसके भाई को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मृतक के भाई की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद