{"_id":"3a22d2e48c7b06c2d5844bfab31abadb","slug":"bike-collided-with-tree-youth-dies-girl-injured","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइक पेड़ से टकराई, युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाइक पेड़ से टकराई, युवक की मौत
करनाल
Updated Sun, 08 Dec 2013 04:21 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बड़ा गांव के समीप शनिवार को एक बाइक सड़क किनारे पेड़ से टकराने पर बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई। जबकि बाइक पर सवार अन्य युवती गंभीर रूप से घायल हो गई।
उसे उपचार के लिए पीजीआई चंडीगढ़ रेफर किया गया है। युवती की बहोश होने के कारण पहचान नहीं हो पाई। वहीं, बताया जा रहा है कि युवती ने रोहताश से लिफ्ट ली थी।
पुलिस ने मृतक के परिजनों के बयान पर कार्रवाई करने के बाद मृतक के शव का पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनाें के हवाले कर दिया। गांव नगला रोड़ान का रहने वाला रोहताश (22) नेवल के कमांडों कांपलेक्स के एटीएम पर सुरक्षा गार्ड था।
विज्ञापन
नाइट ड्यूटी करने के बाद शनिवार की सुबह करीब पांच बजे वह बाइक से अपने गांव जा रहा था। बड़ा गांव के समीप पहुंचने पर रोहताश की बाइक सड़क किनारे पेड़ से टकरा गई। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। जबकि उसे साथ सवार युवती गंभीर रूप से घायल हो गई।
युवती को उपचार के लिए कल्पना चावला राजकीय मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में दाखिल कराया गया, जहां उसकी हालत चिंताजनक होने पर डाक्टरों ने उसे पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया। कुंजपुरा पुलिस युवती के परिजनों की तलाश में जुटी हुई है।