फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Bhupendra Hooda misled Rahul Gandhi and made BJP win: Abhay Chautala

भूपेंद्र हुड्डा ने राहुल गांधी को गुमराह कर भाजपा को जिताया : अभय चौटाला

Tue, 26 Aug 2025 01:09 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल Updated Tue, 26 Aug 2025 01:09 AM IST
विज्ञापन
Bhupendra Hooda misled Rahul Gandhi and made BJP win: Abhay Chautala
118....नीलोखेड़ी इनेलो के राष्ट्रीय अध्यक्ष अभय चौटाला का स्वागत करते कार्यकर्ता। स्वयं
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

नीलोखेड़ी/करनाल। इंडियन नेशनल लोक दल (इनेलो) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अभय चौटाला ने सोमवार को नीलोखेड़ी, करनाल, घरौंडा व इंद्री क्षेत्र में जाकर रोहतक में 25 सितंबर को होने वाली सम्मान दिवस रैली का न्योता दिया। इस दौरान उन्होंने कहा कि भूपेंद्र हुड्डा ने राहुल गांधी को गुमराह कर कमजोर व्यक्तियों को भाजपा के इशारे व ईडी के डर से टिकट देकर भाजपा को जितवाने का काम किया। अब जनता बदलाव चाहती है।
नीलोखेड़ी में अभय चौटाला ने भाजपा व कांग्रेस दोनों ही पार्टियों के नेताओं की नीयत पर सवालिया निशान लगाते हुए कहा कि 2024 में लोगों ने जजपा को तो सबक सिखा दिया लेकिन कांग्रेसी नेताओं की पर्दे के पीछे से मिली मदद के चलते भाजपा सबक को सिखाने का मौका नहीं मिला। भुपेंद्र सिंह हुड्डा ने 2024 के विस चुनावों में एक सोची समझी नीति के तहत अपनी पार्टी कांग्रेस के विधायकों को हराने के लिए रणनीति बनाई गई। नतीजतन भाजपा ने डबल इंजन की सरकार बनाने के नाम पर भ्रष्टाचार और दमनकारी नीतियों की गति को डबल गति दे दी है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि पूर्व उपप्रधानमंत्री देवीलाल के 112 जन्मदिवस पर 25 सितंबर को रोहतक में होने वाले सम्मान दिवस समारोह में भाग लेने का आह्वान किया। इस मौके पर इनेलो नेताओं ने अभय चौटाला को पगड़ी पहनाकर और तलवार भेंटकर जोरदार स्वागत किया।इस मौके पर इनेलो के प्रदेशाध्यक्ष रामपाल माजरा और प्रदेश सचिव रामकुमार ऐबला सहित जयपाल पूनिया, रेखा राणा, सुरजीत शामगढ़, भगवंत संधु, सोनिका गिल, कंवर पाल, मुकेश ग्रोवर आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


कांग्रेस पार्टी को कहा सबसे बड़ी वोट चोर
माई सिटी रिपोर्टर
करनाल। इंडियन नेशनल लोकदल (इनेलो) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अभय सिंह चौटाला ने कांग्रेस ही सबसे बड़ी वोट चोर है, ये चोरी पकड़ी गई है, इसलिए ही कांग्रेस प्रतिपक्ष का नेता अभी तक नहीं चुन पा रही है। उन्होंने पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा पर हमला बोलते हुए कहा कि उन्होंने खुद ही कांग्रेस को हराया है।

रोहतक में 25 सितंबर को ताऊ देवीलाल की जयंती पर सम्मान दिवस रैली का न्योता देने करनाल पहुंचे अभय सिंह चौटाला ने पत्रकारों से बातचीत करते भाजपा और कांग्रेस दोनों पर ही निशाना साधा। उन्होंने कहा कि भाजपा बेरोजगारी खत्म करने के नाम पर सत्ता में आई लेकिन बेरोजगारी को उसने और बढ़ा दिया। पिछले दिनो एक परीक्षा देने के लिए 13 लाख युवा आए। बहुत से ओवरएज हो गए हैं। मौजूदा समय में प्रदेश में 30 से 35 लाख युवा बेरोजगार हैं। कांग्रेस का संगठन बनने पर चौटाला ने कहा कि कांग्रेस का कोई संगठन नहीं बना है, ये सिर्फ ऊपर से ठप्पा लगाया गया है, जननेता विपक्ष तय नहीं कर पा रहे हैं, वह संगठन कैसे बना लेंगे। एनडीए कांग्रेस का ही एक पार्ट है। उन्होंने कहा कि रोहतक में 25 सितंबर को रैली होगी। कार्यकर्ताओं में उत्साह है। इस रैली से संदेश दिया जाएगा कि प्रदेश में अगली सरकार इनेलो की ही बनेगी। भाजपा को सत्ता से बाहर करेंगे और कांग्रेस की भी पोल खोलेंगे।
-------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed