फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Bholenath will not be happy as long as ego remains: Rasik Bihari

जब तक अहंकार रहेगा, भोलेनाथ प्रसन्न नहीं होंगे : रसिक बिहारी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 23 Feb 2025 01:51 AM IST
विज्ञापन
Bholenath will not be happy as long as ego remains: Rasik Bihari
सग्गा गांव के शिव मंदिर में शिव महापुराण कथा का आयोजन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

करनाल। सग्गा गांव के शिव मंदिर में शिव महापुराण कथा का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें कथा व्यास रसिक बिहारी महाराज ने कहा कि शिव महापुराण कथा श्रवण व शिव भक्ति के लिए पहले अहंकार दूर करना होगा। क्योंकि जब तक अहंकार होता है तब तक भोलेनाथ प्रसन्न नहीं होते हैं।
जिस प्रकार आदि देव महादेव को भोलेनाथ कहा जाता है उसी तरह उनको भक्त भी भोले पसंद हैं। जब तक अहंकार दूर नहीं होगा तब तक शिव की भक्ति प्राप्त होना कठिन है। शिव कथा सुनाते हुए महाराज जी ने कहा कि शिव और पार्वती के दो पुत्र हुए एक का नाम कार्तिकेय और दूसरे का नाम गणेश है। कार्तिकेय पुरुषार्थ का प्रतीक माना गया है। पुराणों में श्री गणेश की अनेक कथाएं प्राप्त होती हैं। एक कल्प में साक्षात श्रीकृष्ण उनके पुत्र बनते हैं दूसरे कल्प में पार्वती उनकी उत्पत्ति करती हैं।
विज्ञापन

एक कल्प में शनि की दृष्टि से सिर कटता है और दूसरे में स्वयं शिवजी सिर काटते हैं। माता के कोप से बचने के लिए हाथी का सिर जोड़ा जाता है। हाथी का सिर बड़ा होता है, लेकिन आंखें छोटी होती हैं। यह सूक्ष्म दृष्टि का प्रतीक है। हमारी दृष्टि सूक्ष्म होनी चाहिए। कान सूप के जैसे मानो फालतू बात गणेश नहीं सुनते। एक दांत अर्थात जो बात कह दिया उसमें अटल रहते हैं और लंबी नाक होना प्रतिष्ठा का प्रतीक है। कथा व्यास ने कहा कि जहां पर सूक्ष्म दृष्टि होती है। वहां विघ्न नहीं होता है और जहां विघ्न बाधा न हो, वहीं ऋद्धि-सिद्धि और शुभ लाभ का सदैव आगमन होता है। कथा समिति के सदस्य संजीव राणा ने बताया कि कथा 27 फरवरी तक प्रतिदिन दोपहर दो बजे से शाम पांच बजे तक होगी। उसी दिन भंडारे का आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed