{"_id":"66b0253137a7be95690d4d94","slug":"bholenath-sakhi-who-has-come-to-my-courtyard-what-should-i-ask-for-karnal-news-c-18-knl1008-445644-2024-08-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: मेरे अंगना में आए भोलेनाथ सखी री क्या मांगूं...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: मेरे अंगना में आए भोलेनाथ सखी री क्या मांगूं...
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
करनाल। सावन माह में रविवार की सुबह श्रीराम मंदिर सेक्टर आठ में भोले बाबा का रुद्राभिषेक किया गया। पंडित अनिल द्विवेदी और पंडित हरीश आचार्य ने मंत्रोच्चार के साथ रुद्राभिषेक कराया।
सुबह से ही अनिल भाटिया, गीता भाटिया, विजय कुमार, रेखा के साथ अन्य श्रद्धालुओं से भोले बाबा का रुद्राभिषेक करा फूलों से शृंगार करवाया गया। इस अवसर पर वीणा सेठ ने... महाकाल डमरू वाले भोलेनाथ डमरू वाले यह जीवन तेरे हवाले भोलेनाथ डमरू वाले, एक मैं हूं जो खता पर खता किए जा रहा हूं एक तू है जो रहमतें किए जा रहा है, भोलेनाथ यह जीवन तेरे हवाले... भजन गाया।
सुनीता कथूरिया ने... मेरे अंगना में आए भोलेनाथ सखी री मैं क्या मांगू, जब से देखा भोले का पांव मैंने कर लिए दर्शन चारों धाम सखी री में क्या मांगूं... भजन गाया। अनु खट्टर ने... बिन पीये नशा हो जाता है जो राधे राधे गाता है, मेरे बांके बिहारी से वादा तो कर फिर वह खुद चल कर आता है जो राधे राधे गाता है बिन पीये नशा हो जाता है... भजन गाया। इसके अलावा सुशील मदन ने भी भोलेनाथ का गुणगान किया।