फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Bhiwani-Rewari in shotput, Jhajjar and Fatehabad in javelin

Karnal News: शॉटपुट में भिवानी-रेवाड़ी, भाला में झज्जर और फतेहाबाद की धाक

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 22 Dec 2022 08:30 AM IST
विज्ञापन
Bhiwani-Rewari in shotput, Jhajjar and Fatehabad in javelin
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

करनाल। 55वीं हरियाणा राज्य स्कूली खेल प्रतियोगिता के दूसरे दिन भी रोचक मुकाबले हुए। तीन आयु वर्गों में हुए एथलेटिक्स के 17 खेलों के मुकाबलों में प्रदेशभर की बेटियों ने दम दिखाया। शॉटपुट में भिवानी और रेवाड़ी की बेटियां छाईं।
वहीं झज्जर और फतेहाबाद की बेटियों ने सबसे दूर भाला फेंककर परचम लहराया। मुकाबलों की ओवरऑल स्थिति पर नजर डालें तो जींद और हिसार की बेटियों ने सबसे ज्यादा तीन-तीन गोल्ड जीते। जबकि करनाल केवल एक कांस्य पदक पर ही सिमटा। करनाल के कर्ण स्टेडियम में तीन दिवसीय प्रतियोगिता चल रही हैं। जहां अंडर-14, 17 और 19 आयु वर्ग के खेल हो रहे हैं। इन खेलों में सभी जिलों से कुल 23 टीमों में 2100 खिलाड़ी भाग ले रही हैं।
विज्ञापन

रोमांचक मुकाबलों के दौरान दर्शक दीर्घा में बैठे लोगों ने भी तालियों के साथ खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया। कोरोना के कारण दो साल बाद खेलों का आयोजन हो रहा है। सर्दी के बावजूद प्रदेश की बेटियां जीत के लिए मैदान में खूब पसीना बहा रही हैं। मुकाबले एईओ संगीता व एईईओ संदीप खत्री की निगरानी में हुए। मुख्य रैफरी यश चोपड़ा की टीम ने प्रतियोगिताओं की निगरानी की। निदेशालय से नियुक्त यशपाल चोपड़ा व ऑफिशियल रमनजीत सिंह, जितेंद्र बांगर, रोहित पराशर, प्रदीप मलिक, सुधीर, राजेश, अंजू रानी, ज्योति और सुशीला शर्मा ने अहम भूमिका निभाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

ठंड में कोई जमीन पर बैठा तो किसी ने लिया दीवार का सहारा
ठंड में अभिभावकों के साथ मैदान में पहुंची बेटियों के लिए अलग से व्यवस्था नहीं थी। ऐसे में जब मैदान में मुकाबले हो रहे थे तो उस समय कुछ अभिभावक जमीन पर बैठे तो किसी ने हवा से बचने के लिए दीवार की ओट ली। इसके अलावा मंच पर रखी कुर्सियों पर भी कई खिलाड़ी ठंड के मारे कंबल ओढ़े नजर आए।
ये रहा परिणाम
अंडर-19
- 800 मीटर दौड़ : आशा (जींद) प्रथम, मीनू देवी (रोहतक) द्वितीय, प्रगति (चरखीदादरी) तृतीय
- 3000 मीटर दौड़ : अन्नु (हिसार) प्रथम, प्रगति (चरखीदादरी) द्वितीय, रीतिका (अंबाला) तृतीय
- लंबी कूद : सुमन वशिष्ठ (गुरुग्राम) प्रथम, गायत्री (हिसार) द्वितीय, श्रुति (करनाल) तृतीय
- 3000 मीटर वाकिंग : अन्नू (हिसार) प्रथम, प्रगति (चरखीदादरी) द्वितीय, रितिका (अंबाला) तृतीय।
- भाला फेंक : दीपिका (फतेहाबाद) प्रथम, सपना (फतेहाबाद) द्वितीय, पूनम (भिवानी) तृतीय
- ट्रिपल जंप : निकिता (फतेहाबाद) प्रथम, सुमन वशिष्ठ (गुरुग्राम) द्वितीय, मनीषा (रोहतक) तृतीय
- डिस्कस थ्रो : मुनीष (भिवानी) प्रथम, निष्ठा (पंचकूला) द्वितीय, साक्षी (झज्जर) तृतीय
- शॉटपुट : मुनीष (भिवानी) प्रथम, रिंकू (फतेहाबाद) द्वितीय, पायल (यमुनानगर) तृतीय
अंडर- 17
- 400 मीटर बाधा दौड़ : खुशबू (हिसार) प्रथम, सरिता (चरखीदादरी) द्वितीय, ममता (भिवानी) तृतीय।
- 3000 मीटर वाकिंग : पायल (जींद) प्रथम, योगिता (फतेहाबाद) द्वितीय, मुस्कान (झज्जर) तृतीय
- भाला फैंक : रुची (झज्जर) प्रथम, भतेरी (फतेहाबाद) द्वितीय, भव्या (फतेहाबाद) तृतीय
अंडर-14
- 100 मीटर दौड़ : जीया (रोहतक) प्रथम, अनुष्का (पानीपत) द्वितीय, कोमल (हिसार) तृतीय
- 400 मीटर दौड़ : खुशी शर्मा (पंचकूला) प्रथम, हन्नी मलिक (फरीदाबाद) द्वितीय, मुस्कान (सोनीपत) तृतीय
- 600 मीटर दौड़ : हन्नी मलिक (फरीदाबाद) प्रथम, तनीशा (पानीपत) द्वितीय, महक (हिसार) तृतीय
- शॉटपुट : रीया यादव (रेवाड़ी) प्रथम, आरजू (सिरसा) द्वितीय, साक्षी (भिवानी) तृतीय
- डिस्कस थ्रो : आलीश (जींद) प्रथम, वंशिका (चरखी दादरी) द्वितीय, अंशीका मलिक (पानीपत) तृतीय
- हाई जंप : संचिता (रोहतक) प्रथम, राजवीर (सिरसा) द्वितीय, शैफाली (सिरसा) तृतीय
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed