फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Bhakiyu's demonstration at Payant Toll Plaza today

प्यौंत टोल प्लाजा पर भाकियू का प्रदर्शन आज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 31 Jul 2022 03:30 AM IST
विज्ञापन
Bhakiyu's demonstration at Payant Toll Plaza today
अर्जुन नगर स्थित किसान भवन में हुई भाकियू की बैठक में किसानों ने एलान किया कि वे मांगों के समर्थन में 31 जुलाई को प्यौंत टोल प्लाजा पर प्रदर्शन करेंगे। इसके अलावा शामलात व मुस्तरका मालकान भूमि मामले के संबंध में पांच अगस्त को जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन कर ज्ञापन दिया जाएगा। इन दोनों कार्यक्रमों को लेकर शनिवार को हुई भाकियू की बैठक में रूपरेखा तय की गई।
विज्ञापन

किसान नेता ओमबीर डबकौली ने कहा कि प्रदर्शन को लेकर पदाधिकारियों को जिम्मेदारी सौंप दी गई है। गांव में बची हुई साझे की जमीनों को सरकार को कब्जाने नहीं दिया जाएगा। इस मामले को लेकर आंदोलन शुरू किया जा चुका है। उन्होंने सभी किसान-मजदूरों से किसान पंचायत में शामिल होने की अपील की। बैठक में सर्वसम्मति से सुरेंद्र सिंह घुम्मन को दूसरी बार यूनियन का जिलाध्यक्ष चुना गया। इसके साथ ही जिला कार्यकारिणी का गठन भी किया गया। ओमबीर ने बताया कि 18 मई को सौकड़ा गांव में हुए प्रदेश स्तरीय भाकियू कार्यकर्ता सम्मेलन में राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत व राष्ट्रीय महासचिव युद्धबीर सिंह की उपस्थिति में प्रदेश की सभी इकाइयों को भंग कर दिया गया था। शनिवार को किसान पंचायत में जिला कार्यकारिणी का गठन करते हुए जिला करनाल के सभी विकास खंडों की पूर्व में गठित इकाइयों को भी बहाल कर दिया गया है।
विज्ञापन

यूनियन में बाबूराम ड़ाबरथला को जिला संरक्षक, डॉ. सत्यवीर तोमर को जिला प्रभारी, जोगिंद्र सिंह झींडा वरिष्ठ उपाध्यक्ष, राम दुरेजा को जिला उपाध्यक्ष, सुरेंद्र सिंह बैनीवाल को जिला महासचिव, महेंद्र सिंह मंढ़ाण को जिला सचिव, सतबीर गढ़ीबीरबल को जिला प्रचार मंत्री, सुरेंद्र सिंह सांगवान को जिला प्रवक्ता व नरेंद्र सिंह धूमसी को युवा इकाई के जिलाध्यक्ष के पद पर नामित किया गया है। नीलम राणा को दूसरी बार महिला इकाई के जिलाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई। शाम सिंह मान प्रदेश संगठन सचिव के अलावा जिला प्रेस सचिव का कार्य भी करेंगे। सभी विकास खंडों के भाकियू अध्यक्ष जिला कार्य कार्यकारिणी में बतौर सदस्य भाग लेंगे। नवगठित कार्यकारिणी का कार्यकाल दो वर्ष का होगा। इस मौके पर महताब सिंह कादियान, इंद्री खंड प्रधान दिलावर सिंह डबकौली, असंध खंड प्रधान निरवैर सिंह, घरौंडा खंड प्रधान धनेतर राणा व अन्य सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed