{"_id":"6866eedcbc1bdfbac0015697","slug":"betting-in-a-rented-house-55-people-arrested-51-mobiles-and-rs-12-lakh-recovered-karnal-news-c-18-knl1008-683391-2025-07-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: किराए के मकान में सट्टेबाजी, 55 लोग गिरफ्तार, 51 मोबाइल और 12 लाख रुपये बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: किराए के मकान में सट्टेबाजी, 55 लोग गिरफ्तार, 51 मोबाइल और 12 लाख रुपये बरामद
विज्ञापन
किराए के मकान में सट्टेबाजी, 55 लोग गिरफ्तार, 51 मोबाइल और 12 लाख रुपये बरामद
- फोटो : किराए के मकान में सट्टेबाजी, 55 लोग गिरफ्तार, 51 मोबाइल और 12 लाख रुपये बरामद
- घरौंडा की पासी राम काॅलोनी में रात को सीएम फ्लाइंग और पुलिस की टीम ने दी दबिश
- ताश और लूडो की गोटियां भी मिली, मकान के बाहर खड़ी गाड़ियां और बाइक जब्त
संवाद न्यूज एजेंसी
करनाल/घरौंडा। सीएम फ्लाइंग और पुलिस की संयुक्त टीम ने बुधवार रात 11:30 बजे घरौंडा की पासी राम कॉलोनी स्थित किराए के मकान में दबिश देकर जुए व सट्टेबाजी के अड्डे से 55 सट्टेबाजों को पकड़ा। करीब ढाई घंटे तक चली कार्रवाई में सट्टेबाजों से 12 लाख रुपये नकद, 51 मोबाइल फोन, कार और बाइक बरामद की। आरोपियों के खिलाफ घरौंडा थाने में गैंबलिंग एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया। इसके बाद आरोपियों को कोर्ट में पेश किया जहां से चार लोगों को एक दिन के रिमांड पर लेकर अन्य को जेल भेज दिया गया है। मुख्य आरोपी रिंकू कश्यप दबिश से पहले मौके से भाग गया।
सीएम फ्लाइंग के डीएसपी सुशील कुमार ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि घरौंडा में गंदे नाले के पास मकान में सट्टेबाजी का अड्डा चल रहा है। सूचना के बाद एसपी गंगाराम पूनिया को अवगत करवाया गया। इसके बाद एक संयुक्त टीम बनाकर रात को दबिश दी तो कमरे को अंदर से बंद करके जुआ व सट्टे का खेल चल रहा था। जब दरवाजा खुलवाया तो आरोपियों ने भागने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस ने उन्हें पकड़ लिया। मौके पर ताश के पत्तों व लूडो की गोटियों से जुआ खेला जा रहा था। वहीं खाली शराब की बोतलें, खाने-पीने का सामान, जुआ खेलने के लिए इलेक्ट्रोनिक व कागजी सामान भी मिला है।
जगह बदल-बदल कर चलाया जा रहा था अड्डा
सीएम फ्लाइंग की दबिश में सामने आया कि मुख्य आरोपी रिंकू जगह बदल-बदल कर जुए और सट्टे का अड्डा चला रहा था। इससे पहले पानीपत, दिल्ली के बाबरपुर में यह अड्डा चलाए जाने की सूचना मिली है। वहीं घरौंडा की पासी राम कॉलोनी में लगभग एक माह से अड्डा चल रहा था। इसमें करनाल, पानीपत, घरौंडा, उत्तर प्रदेश के सीमावर्ती इलाकों के लोग जुआ खेलने के लिए आते थे। जुए के अड्डे से कॉलोनी वासी परेशान थे।
विज्ञापन
पुलिस पर मिलीभगत का शक
किराए के मकान में एक माह से जुए और सट्टे का यह खेल चल रहा था। इतनी बड़ी संख्या में लोगों के जुटने के बाद भी पुलिस को भनक नहीं लग पाई। इससे पुलिस के खुफिया तंत्र पर सवाल उठ रहे हैं। अंदेशा जताया जा रहा है कि यह काम मिलीभगत से चल रहा होगा। स्थानीय लोगों का आरोप है कि इतना बड़ा गिरोह पुलिस से मिलीभगत के बिना नहीं चल सकता। कॉलोनी के लोगों ने मामले की जांच की मांग की है।
कमरे में बिखरे थे नोट और ताश
जैसे ही सीएम फ्लाइंग की टीम ने कमरे में प्रवेश किया वहां 500 और 100 के नोट बिखरे पड़े थे। पुलिस की टीम ने करीब एक घंटे तक इन नोटों की गिनती की और बाद में एक बैग में डालकर कब्जे में ले लिये।