फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Begins wheat cutting, from hand

हाथ से गेहूं कटाई का कार्य हुआ शुरू

Mon, 28 Mar 2016 01:09 AM IST
ब्यूरो /अमर उजाला, करनाल
ब्यूरो /अमर उजाला, करनाल Updated Mon, 28 Mar 2016 01:09 AM IST
विज्ञापन
इस सीजन की हाथों से गेहूं कटाई का कार्य खेतों में कहीं कहीं शुरू हो गया है। खासतौर पर छोटे व मझले किसानों ने कुछ समय पूर्व ही खराब मौसम के डऱ से गेहूं कटाई के कार्य को छेड़ दिया है। इसके पीछे हर रोज बदलते मौसम के मिजाज को माना जा रहा है। जिन छोटे व मझले किसानों ने स्वयं ही गेहूं की कटाई करनी है। उनका यह भी मानना है कि नर्म गेहूं तो कटने के बाद खेतों में सुख ही जाएगी। मगर बरसात हो गई तो फसल और ज्यादा नष्ट हो जाएगी। इससे और ज्यादा नुकसान उठाना पड़ जाएगा। इसी डऱ से कटाई का कार्य शुरू कर दिया गया है। इसके चलते धीरे धीरे कटाई का कार्य भी संपन्न हो जाएगा। अगर मौसम ने किसानों का सही साथ दिया तो आने वाले एक या दो दिन में गेहूं कटाई के कार्य में और तेजी आ जाएगी।
विज्ञापन

नरूखेडी से घोघड़ीपुर जाने वाले संपर्क मार्ग के समीप एक खेत में गेहूं की कटाई करने से संबंधित किसान महिलाओं का जब कैमरे से फोटों खींचा जा रहा था। तभी इसी दौरान एक महिला का किसानों की हो रही भारी बेकद्री का दर्द फूट पड़ा। गेहूं कटाई के कार्य को जारी रखते हुए महिला किसान ने भरे मन से कहा कि एक दो किले आले का कै जीना सै सरकार भी कुछ मद्द भी कौन्या करती। बस हम तो न्यू ही मरज्यागें। यह भी सही प्रतीत होता है कि लगातार गत दो वर्षों से बेमौसमी बरसात से फसलों का बर्बाद होंना और सही लाभकारी भाव का न मिलने की वजह से किसानों को आर्थिक तंगी का दर्द उनके दिलों को करोंच रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed