फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Banquet hall will be constructed in Line Par area at a cost of Rs. 1.90 crore

Karnal News: लाइन पार क्षेत्र में 1.90 करोड़ से बनेगा बैंक्वेट हॉल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 25 Jun 2025 02:34 AM IST
विज्ञापन
Banquet hall will be constructed in Line Par area at a cost of Rs. 1.90 crore
घरौंडा। लाइन पार क्षेत्र में लगभग 40 साल के बाद बैंक्वेट हॉल की सौगात मिलने वाली है। बैंक्वेट हॉल का निर्माण कार्य लगभग एक करोड़ 90 लाख रुपये की लागत से होगा। लाइन पार लगभग आठ कॉलोनियां हैं और लगभग 12 हजार की आबादी है। कॉलोनी लगभग 40 साल से है लेकिन किसी भी सामूहिक कार्य के लिए कोई सार्वजनिक स्थान नहीं था। वार्ड नंबर एक के पार्षद जयनारायण पाल व दो के पार्षद बलविंदर सिंहमार सहित कॉलोनी के लोगों से एक बैंक्वेट हॉल की मांग हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष हरविंद्र कल्याण के समक्ष रखी थी जो अब पूरी हो गई है। कॉलोनी वासी प्रदीप कुमार, चंद्रभान ने कहा कि वार्ड नंबर एक और दो में बैंक्वेट हॉल की अच्छी सौगात मिली है।
विज्ञापन


वार्ड के पार्षद जयनारायण पाल व बलविंदर सिंहमार ने बताया कि बैंक्वेट हॉल हॉल का शिलान्यास 26 जून को सुबह नौ बजे होगा। हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष हरविंद्र कल्याण बैंक्वेट हॉल का शिलान्यास करेंगे। एक करोड़ 90 लाख के लागत से निर्माण होगा। नगरपालिका सचिव रविप्रकाश शर्मा ने बताया कि लाइन पार वार्ड नंबर एक और दो में बैंक्वेट हॉल का निर्माण एक करोड़ 90 लाख रुपये से होगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed