फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Bank employee murdered and threw his body in the field

Karnal News: बैंककर्मी की हत्या कर शव खेत में फेंका

Sat, 23 Dec 2023 02:41 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल Updated Sat, 23 Dec 2023 02:41 AM IST
विज्ञापन
Bank employee murdered and threw his body in the field
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जलमाना (करनाल)। असंध थाना क्षेत्र के जलमाना गांव में बैंककर्मी की धारदार हथियार से हत्या कर शव को खेत में फेंक दिया गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने खेत से बैंककर्मी का शव लहूलुहान हालत में बरामद किया। उधर, परिजनों की शिकायत के आधार पर पुलिस ने हत्यारोपी के खिलाफ केस दर्ज कर धर-पकड़ शुरू कर दी है।
असंध थानाक्षेत्र के बालाजी कॉलोनी निवासी अशोक डीसी रेट पर चिड़ाव मोड़ पर पंजाब नेशनल बैंक कर्मचारी था। लोगों ने बैंक कर्मी का शव शुक्रवार सुबह करीब साढ़े दस बजे हाईवे के पास खेत में पड़े हुए देखा और पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने लहूलुहान हालत में शव को खेत से बरामद किया। इसके बाद एफएसएल की टीम ने मौके पर जाकर साक्ष्य जुटाए।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, बैंककर्मी अशोक बिंदल अपना काम खत्म कर वीरवार की शाम घर जा रहा था, मगर वह नहीं पहुंचा। परिजनों ने बैंक कर्मी की काफी तलाश की, मगर कोई जानकारी नहीं मिल सकी। इसके बाद शुक्रवार को बैंककर्मी का शव सड़क किनारे लगते खेतों में खून से लथपथ मिला। वहीं मृतक के दस्ताने साथ लगते सड़क किनारे खेत में मिले और हेलमेट सड़क किनारे पड़ा मिला। पुलिस के मुताबिक, अशोक बिंदल की मोटरसाइकिल लगभग छह किलोमीटर दूर जभाला गांव के पास एक डेरे पर मिली है। मृतक की गर्दन पर धारदार हथियार के निशान हैं। मृतक ने मरने से पहले अंतिम कॉल 6:40 बजे जलमाना के व्यक्ति को की थी। अब पुलिस संबंधित व्यक्ति की तलाश कर रही है, ताकि उससे पूछताछ की जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

मृतक के भाई ने बताया कि पिता की मृत्यु काफी समय पहले हो चुकी है जो शहर में सरकारी राशन की दुकान चलाते थे। भाई अपने परिवार के साथ अलग घर में बालाजी कॉलोनी में रहता था जो अपने काम काज के लिए बाहर जाता रहता था, जब वीरवार की रात वह घर नहीं पहुंचा तो भाभी ने मुझे फोन कर बताया कि अशोक हर दिन आठ बजे तक आ जाता था, लेकिन वीरवार को देर रात तक नहीं आया। इसके बाद परिजन तलाश में लग गए। अस्पताल में भी चेक किया गया कि कहीं भाई किसी दुर्घटना का शिकार होकर दाखिल न हुआ हो, लेकिन अगले दिन सुबह जलमाना के खेत में उसका शव मिला। भाई ने बताया कि अशोक बिंदल की पत्नी के अलावा तीन बच्चे भी हैं, जिनका रो-रोकर बुरा हाल है।

असंध थाना प्रभारी मनोज कुमार ने बताया कि किसान ने सूचना दी थी की उसके गेहूं के खेत में किसी अनजान व्यक्ति का शव पड़ा है। इसके बाद मौके पर पहुंचे और शव की शिनाख्त कराई। मृतक के छोटे भाई महावीर बिंदल की शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर घटना का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed