{"_id":"67501017160283f20f0b7a9f","slug":"ban-mobile-phones-in-schools-and-colleges-chauhan-karnal-news-c-18-knl1008-532469-2024-12-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्कूल-कॉलेजों में मोबाइल पर लगे प्रतिबंध : चौहान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्कूल-कॉलेजों में मोबाइल पर लगे प्रतिबंध : चौहान
Wed, 04 Dec 2024 01:47 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
Updated Wed, 04 Dec 2024 01:47 PM IST
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
करनाल। नवचेतना मंच के संयोजक एसपी चौहान ने मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर स्कूल कॉलेजों में मोबाइल फोन पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने की मांग की है। उन्होंने लिखा है कि पढ़ाई के समय में भी विद्यार्थियों का ध्यान मोबाइल फोन पर रहता है जिसके कारण उनकी पढ़ाई तो बाधित हो रही है, साथ ही उनका कॅरियर भी चौपट हो रहा है।
चौहान ने लिखा कि विद्यार्थियों को पढ़ाई करके जिस लक्ष्य पर पहुंचना है, वहां नहीं पहुंच पाते हैं। बच्चे देश का भविष्य हैं। ऐसे में उन्हें इस इंटरनेट के भयावह परिणामों से बचाना सरकार व समाज दोनों की जिम्मेदारी है। इंटरनेट के अंधाधुंध प्रयोग के कारण आज युवा छात्र यहां तक कि स्कूली बच्चे समाज के दुश्मनों द्वारा तैयार किए गए अश्लील, नग्नता और अतातायी कार्यक्रमों का शिकार होते जा रहे हैं, जिसके परिणाम बहुत घातक हैं।
इसलिए स्कूल कॉलेजों में मोबाइल फोन पर पूर्ण प्रतिबंध लगे , यही नहीं इस नियम को फॉलो न करने वाले संस्थानों के खिलाफ सख्त कार्रवाई हो। उन्होंने कहा रि गूगल की दुनिया में बेशुमार गंदे कार्यक्रम भरे पड़े हैं, ये सब पैसा कमाने और टीआरपी बढ़ाने के लिए है, जिसके कारण हमारे स्कूल, कॉलेज के बच्चे जिद्दी होते जा रहे हैं, अपराध बढ़ने एक कारण यह भी है। चौहान ने कहा कि एक सीमा तक मोबाइल का प्रयोग सही है लेकिन स्कूल कॉलेजों में इस पर पूर्ण प्रतिबंध इसलिए होना चाहिए।