{"_id":"6500bddd5458758d840e1cdc","slug":"balam-youth-danced-to-the-song-mera-gora-chitta-chail-na-news-c-18-1-knl1004-217766-2023-09-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: बलम.... मेरा गोरा चिट्टा छैल गाने पर झूमे युवा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: बलम.... मेरा गोरा चिट्टा छैल गाने पर झूमे युवा
Wed, 13 Sep 2023 01:07 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
Updated Wed, 13 Sep 2023 01:07 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। डॉ. भीमराव आंबेडकर राजकीय महाविद्यालय में दो दिवसीय प्रतिभा खोज प्रतियोगिता का समापन हो गया। दूसरे दिन नृत्य व गायन प्रतियोगिता हुई। इसमें अधिकांश विद्यार्थियों ने हरियाणवी गीतों पर अपनी प्रस्तुतियां दी। कार्यक्रम में हरियाणवी गाना बलम.... मेरा गोरा चिट्टा छैल गाने सहित अन्य हिंदी गानों पर दर्शक भी झूमने लगे। इसके बाद प्रो. अमित पाहवा ने भी गिटार बजाकर अपनी प्रस्तुति दी।
प्रतियोगिता शुभारंभ कॉलेज के प्राचार्य डॉ. मनोज कुमार ने मां सरस्वती के सम्मुख दीप प्रज्वलित कर किया। डॉ. मनोज कुमार ने कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रम विद्यार्थियों में शिक्षा के साथ साथ उनमें छिपी प्रतिभा को निखारने का अवसर प्रदान करते है। महाविद्यालय युवाओं को अनेक अवसरों पर ऐसे मंच प्रदान करने का कार्य करता है, जहां युवाओं को आगे बढऩे के अनेक अवसर भी प्राप्त होते हैं। कार्यक्रम के संयोजक प्रो. अमित पाहवा ने बताया कि इन प्रतियोगिताओं के विजेता जोनल स्तर पर होने वाले युवा महोत्सव में भाग लेगें। उन्होंने बताया कि यह कार्यक्रम सांस्कृतिक प्रकोष्ठ, संगीत क्लब, नृत्य क्लब, ड्रामा क्लब व फाइन आर्ट क्लब के संयुक्त तत्वाधान में करवाया।
इस प्रतियोगिता में नृत्य और गायन के साथ वाद्य यंत्र शामिल रहे। इसके रंगारंग कार्यक्रम में मंच संचालन का कार्य प्रो. सुभाष शर्मा, प्रो. नीलम और प्रो. रूपाली चुघ ने बहुत ही रोचक अंदाज में किया। कार्यक्रम में दर्शकों का मनोरंजन देखते ही बन रहा था। अनेक हरियाणवी, पंजाबी और हिंदी गानों ने युवाओं को थिरकने के लिए विवश कर दिया।
विज्ञापन
प्रतियोगिता में झांझरां, परियां तौं सोहनी लगदी, टोर मुटियार दी.., फिल्म चंद्रावल देखुगी...., मेरा ढोल कुएं में लैटकै...., लंहगा लैदे सोनिया...., उडय़ा उडय़ा यो कबूतर...., अभी तो पार्टी शुरू हुई है, तेनू सूट सूट करदा..., पटोला....., बीपी हाई..., गजबन की टोर....., जाउंगी पानी लैण न...., मेरे सिर पर बंटा टोकणी..., ओरे नंदी के बीरा...., बावण गज का दामण.... के साथ साथ पंजाबी गिद्धा व भंगड़े पर दर्शकों की खूब तालियां बटोरी। दर्शक दीर्घा में युवा खुब नाचते नजर आए। गायन में भी कलाकारों ने जहां पर हिंदी के पुराने गीतों के माध्यम से भूली बिसरी यादों को ताजा किया। वहीं पर पंडाल में उपस्थित जनमानस को प्रोत्साहित करने के लिए समां बांधा।
निर्णायक मण्डल की भूमिका प्रो. सुशील शर्मा, डॉ. रोजी गुप्ता, डॉ. मीना, डा. इंदु गाबा, प्रो. कृतिका, डा. पूजा ने निभाई। प्रो. मेहर सिंह, प्रो. विरेन्द्र खटकड़ ने बताया कि प्रतिभागियों में काफी कौशल देखने को मिला व दृश्कों को प्रतिभागियों ने नाचने के लिए विवश कर दिया।
ये रहे परिणाम
g नृत्य में प्रथम स्थान पर तमन्ना, दूसरे स्थान पर संजीवनी और तीसरे स्थान पर नेहा रही।
g गायन में प्रथम स्थान पर कमल, दूसरे स्थान पर अक्षय और तीसरे स्थान पर वंदना रही।
g वाद्य यंत्र संचालन में प्रथम स्थान पर अक्षय, दूसरे स्थान पर गगन रहा।
प्रो. अमित पाहवा ने दी विभिन्न प्रस्तुतियां
कार्यक्रम के दौरान प्रो. अमित पाहवा ने गिटार बजाकर व इसके साथ गाकर अपनी प्रस्तुति दी। उन्होंने गिटार पर जरा दी दिल में दे जगह तू.....जरा सा अपना ले बना और भीगी भीगी यादें......वो लम्हे वो बातें कोई न जाने गाने पर प्रस्तुति दी। इस प्रस्तुति पर स्टाफ सदस्य व छात्र छात्राओं में उत्साह उमड़ आया व झूमने लगे। इस प्रस्तुति को प्राचार्य मनोज कुमार भांबू ने भी सराहा।